Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कंट्रोवर्सी के कारण गिरी ‘तारक मेहता…’ की टीआरपी, टॉप 10 से बाहर हुआ शो!

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: May 26, 2023 | 01:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों शो के मेकर असित मोदी की कारगुजारियों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप कर सनसनी मचा दी थी। उसके बाद   मोनिका भदौरिया और प्रिया आहूजा ने भी असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो खुद को भगवान समझता है और शो में काम करने वाले कलाकारों को कुत्ते की तरह ट्रीट करता है।

अब लगता है इन सब विवादों का असर अब शो की लोकप्रियता पर दिखने लगा है। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 से गायब हो गया है। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स जिस तरह से इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं, उससे शो की पॉपुलैरिटी और ग्राफ में डाउनफॉल होता नजर आ रहा है।

बता दें कि पिछले कई सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों की पहली पसंद बना हुआ था। इसकी टीआरपी लिस्ट हमेशा ही अच्छी रही है। लेकिन नेहा मेहता और शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद इसकी लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई थी। अब ताजा विवादों के बाद ये शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

मां नहीं बनना चाहतीं मुनमुन दत्ता, शादी को लेकर खोला राज, बोलीं- अगर कोई जज करे तो परवाह नहीं

जयपुर में बजेगी पोपटलाल की शहनाई? शादी से पहले रखी गई ये चौंकाने वाली शर्त, ‘TMKOC ’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट

38 की उम्र में बबीता जी करेंगी फॉरेनर से शादी! कोरियन एक्टर पर है क्रश, विदेशी पति की शर्तों का किया खुलासा

7 साल झेली बेरोजगारी, TMKOC के अब्दुल शरद सांकला का बड़ा खुलासा, दयाबेन की वापसी पर भी तोड़ी चुप्पी

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने पवई पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया है। उनके मुताबिक शिकायत दर्ज करने के लिए एक्ट्रेस को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। जेनिफर के मुताबिक, ‘मैं मुंबई वापस आ गई हूं और मुझे पवई पुलिस ने बुलाया था। मैं कल पवई पुलिस स्टेशन गई और अपना बयान दर्ज करवा दिया है। मैं पुलिस स्टेशन में दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थी और वहां से लगभग 6 बजे के बाद निकली। मैंने अपना पूरा बयान उन्हें दे दिया है, अब कानून अपना काम करेगा।’  जेनिफर ने आगे बताया कि, ‘उन्हें अब कुछ भी करने की जरूरत है और अगर इस मामले में दोबारा कोई जानकारी चाहिए होगी तो पुलिस उनसे संपर्क करेगी। फिलहाल उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया है।’

दरअसल पिछले दिनों जेनिफर ने शो के मेकर्स असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस को अनुशासनहीन, अपमानजनक और सेट पर लोगों के साथ नियमित रूप से दुर्व्यवहार करने की बात कही थी। इसके अलावा शो के एक्स डायरेक्टर मालव राजदा, एक्ट्रेस प्रिया आहूजा और मोनिका भदौरिया ने प्रोडक्शन हाउस  द्वारा जेनिफर के खिलाफ किए गए दावों को खारिज करते हुए बताया कि जेनिफर काफी खुशमिजाज इंसान होने के साथ काम के लिए बहुत ही डिसिप्लिन हैं।

Trp of taarak mehta dropped due to controversy show out of top 10

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2023 | 01:35 PM

Topics:  

  • Jennifer Mistry Bansiwal
  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.