Thalapathy Vijay संग डेटिंग की अफवाहों पर Trisha Krishnan ने तोड़ी चुप्पी, जानें शादी पर क्या बोल गईं एक्ट्रेस?
साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को आज हर कोई जानता है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने थलपति विजय संग डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार रिएक्ट किया। साथ ही उन्होंने शादी पर खुलकर बात की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तृष्णा कृष्णन और विजय थलपति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: तृषा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी अभिनय से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। लेकिन पिछले काफी लंबे वक्त से ये खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस थलपति विजय को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब चल रही चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस ने शादी को लेकर बात की।
दरअसल, हाल ही में एक प्रेस मीट में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर की। इस दौरान त्रिशा ने अपने को-एक्टर कमल हासन और सिलंबरासन टीआर के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और शादी को लेकर भी कई बाते बोलीं। हालांकि, तृषा बहुत जल्द मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में दिखाई देने वाली हैं और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जब बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह शादी के कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं करती हैं और अपने जीवन से संतुष्ट हैं, चाहे वह शादीशुदा हों या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
उन्होंने आगे कहा कि “मैं शादी में विश्वास नहीं रखती, लेकिन अगर ऐसा होता है तो सही है।” दूसरी तरफ, इसी बात पर कमल हासन ने भी कहा कि “ये 10-15 साल पहले की बात है। जब एमपी ब्रिटास मेरे काफी अच्छे दोस्त हुआ करते हैं। उन्होंने कॉलेज के छात्रों के सामने मुझसे पूछा कि आप एक अच्छे ब्राह्मण फैमली से हैं और आपने दो बार मैरिज कैसे की? मैंने कहा कि अच्छे परिवार से होने का शादी से क्या मतलब है? उन्होंने कहा नहीं, लेकिन आप भगवान राम की पूजा करते हैं और इसलिए वैसे ही जीते हैं जैसे वो जिया करते थे।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बात को क्लियर करते हुए उन्होंने आगे कहा कि “सबसे पहले, मैं किसी भगवान की पूजा नहीं करता हूं। लेकिन मैं राम के मार्ग पर नहीं चलता; बल्कि शायद मैं उनके पिता दशरथ के रास्ते पर चलता हूं। क्योंकि उनकी तीन पत्नियां हैं।”
आपको बता दें, तृषा और थलपति विजय के बारे में पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाह है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक सार्वजनिक रूप से इस बात ना स्वीकार किया है और ना ही इनकार किया है। हालांकि, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है।
