स्टालिन की बयान के बीच तृषा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, बोली- इस उम्र में ये ड्रामा शर्मनाक

Trisha Krishnan: उदयनिधि स्टालिन से जुड़े विवाद के बीच तृषा कृष्णन की एक क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गई है। अभिनेत्री ने लिखा कि इस उम्र में ड्रामा करना शर्मिंदगी की बात है और शांति तलाशनी चाहिए।
Trisha Krishnan Cryptic Post
तृषा कृष्णन क्रिप्टिक पोस्ट (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Trisha Krishnan Cryptic Post: तामिलनाडु की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। कुछ समय पहले ही विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के एक बयान ने पूरे राज्य को हिला दिया था।

दरअसल एक कार्यक्रम में पहुंचे स्टालिन कावेरी पानी दिक्कत को लेकर मुख्यमंत्री विजय थलापति को लेकर एक बयान दे रहे थे। सीएम की चुप्पी पर सवाल उठाने तक तो मामला ठीक था, लेकिन अचानक से उदयनिधि स्टालिन ने साउथ की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर एक भद्दा बयान दे दिया। इस वाकये के बाद स्टालिन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पुलिस हिरासत में पहुंचे थे स्टालिन

एक्ट्रेस तृषा पर किए गए इस भद्दे कमेंट के बाद तामिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में वो जमानत पर छूट भी गए और घर भी वापस चले गए। लेकिन उदयनिधि स्टालिन को इस बयान के चलते लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा था। स्टालिन के इस बयान को लेकर कई साउथ एक्ट्रेस ने भी इसका विरोध किया।

तृषा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

काफी समय चुप रहने के बाद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शेयर किया है। तृषा ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है इस उम्र में ड्रामा करना शर्मनाक है। जाओ कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ। तृषा के इस पोस्ट को स्टालिन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Trisha Krishnan Cryptic Post
तृषा कृष्णन और विजय थलापति (सौ. इंस्टाग्राम )
Trisha Krishnan Cryptic Post
Bhojpuri Bawaal में झलका पावर स्टार का दर्द, अधूरी प्रेम कहानी के चलते इमोशनल हुए पवन सिंह

दादी के बर्थडे की फोटोज शेयर की

इस क्रिप्टिक पोस्ट के अलावा भी तृषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से कई पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी दादी के 98 बर्थडे की भी फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से शेयर की है। इन फोटोज में तृषा अपनी दादी, मां और परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही है।

थलापति विजय के साथ जुड़ रहा था नाम

तमिल सुपरस्टार विजय थलापति के चुनाव में उनके और तृषा की दोस्ती को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। थलापति विजय के तलाक की खबरें सामने आने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि तृषा के साथ कथित अफेयर के चलते विजय का तलाक हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com