

Pawan Singh Love Story Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार पर दिखायी देने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स के पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे खुलासे हो रहे है, जिसने सभी को हिला दिया है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी बवाल में एक अनोखा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। जहां एक ओर पवन सिंह का मजाकिया और स्वैग से भरा अंदाज दर्शकों को लुभा रहा है, तो वहीं पवन सिंह का इमोशनल साइड भी इस शो में देखने के लिए मिल रहा है।
भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी दिखायी देने वाली है। जन्नत जुबैर से बातचीत के दौरान पवन सिंह अपनी अधूरी लव स्टोरी का भी जिक्र करते हुए काफी इमोशनल हो जाएगे।
पवन सिंह जन्नत को बताते हुए कहते है कि मुझे उस इंसान को पहली बार I Love You बोलने में लगभग डेढ़ साल लग गए थे। लेकिन अफसोस की बात है कि वो रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और खत्म हो गया। पवन सिंह आगे कहते है कि सच बात तो ये है कि मैंने जिसे अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा प्यार किया, सबसे ज्यादा चाहा, वो कभी भी मुझे मिल ही नहीं सकी।
पवन सिंह के ये कहने के बाद सभी कयास लगा रहे है कि शायद उनका इशारा अक्षरा सिंह की ओर था। हालांकि पवन सिंह ने इस पूरे इंटरव्यू के दौरान कभी भी अपनी इस लेडीलव के नाम का भी जिक्र नहीं किया। दरअसल, एक समय ऐसा भी था जब अक्षरा सिंह पवन सिंह की जिंदगी का अहम हिस्सा हुआ करती थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की मां की नामंजूरी के चलते ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम की आत्महत्या में मौत होने के बाद उन्होंने अपनी मां के कहने पर ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। लेकिन ये शादी भी ज्यादा देर नहीं चल पायी और दोनों के रिश्तों में मन-मुटाव का सिलसिला इस कदर बढ़ गया कि जल्द ही दोनों अलग-अलग घर में रहने लगे। हालांकि इन दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में अभी भी पेडिंग है।