रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में शामिल हुईं यामी गौतम, कैमियो रोल में दिखेगा दमदार एक्शन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Yami Gautam Cameo Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज में यामी गौतम की एंट्री हो चुकी है। वह फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगी, लेकिन उनका किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाएगा।
ranveer singh dhurandhar 2 yami gautam cameo
धुरंधर 2 में यामी गौतम की एंट्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस यामी गौतम की धुरंधर 2 में एंट्री हो चुकी है, जो फिल्म में कैमियो रोल निभाती नजर आएंगी।

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यामी गौतम ने धुरंधर 2 के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने करीब 5 दिनों तक शूट किया है। भले ही यामी का रोल कैमियो का हो, लेकिन उनका किरदार कहानी में बेहद अहम मोड़ लाने वाला बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यामी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगी, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।

यामी गौतम की धुरंधर 2

सूत्रों के अनुसार, यामी गौतम को फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर पेश किया गया है। उनका किरदार अचानक एंट्री लेकर कहानी की दिशा बदल देगा। हालांकि अब तक फिल्म के मेकर्स की ओर से यामी की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में यह खबर तेजी से चर्चा में है। गौरतलब है कि धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर हैं, जो यामी गौतम के पति भी हैं।

यामी गौतम की हक

धुरंधर 2 से पहले यामी गौतम फिल्म हक को लेकर सुर्खियों में रही थीं। साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में यामी ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली शाहबानों का सशक्त किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली।

टॉक्सिक से होगी धुरंधर 2 की टक्कर

गौर करने वाली बात यह भी है कि धुरंधर के पहले पार्ट की रिलीज से पहले यामी गौतम ने पेड पीआर और नेगेटिव पीआर के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी। धुरंधर 2: द रिवेंज का टीजर 3 फरवरी को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 19 मार्च को केजीएफ स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com