Toxic Trailer: यश के फैंस हुए दीवाने, बोले- इंडियन सिनेमा के सीईओ! जानें क्यों हो रही रणबीर कपूर से तुलना
Yash Toxic Movie: रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक्शन और डार्क शेड्स से भरपूर इस ट्रेलर को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
- Written By: यति सिंह
एक्टर यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Yash Toxic Movie Trailer Review: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर इंटरनेट पर सामने आते ही तहलका मचा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। ट्रेलर में यश का एक ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा था। खौफनाक एक्शन, सस्पेंस और जबरदस्त डायलॉग्स के साथ यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस झलक को देखने के बाद लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है।
फिल्म के इस नए वीडियो में भरपूर एक्शन और वॉयलेंस का तड़का लगाया गया है। मेकर्स ने ट्रेलर की शुरुआत में ही दर्शकों को ईयरफोन इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि साउंड और बैकग्राउंड म्यूजिक पर कितना काम हुआ है। यश के एक डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसमें वह अपनी बेबाक शैली में नजर आ रहे हैं। दर्शक इस रोल को उनका अब तक का सबसे डार्क रूप मान रहे हैं।
फैंस ने यश को बताया भारतीय सिनेमा का असली बॉस
ट्रेलर के सामने आते ही एक्स प्लेटफॉर्म पर रिव्यू की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि फिल्म के विजुअल्स हॉलीवुड स्तर के हैं, तो कोई इसे ब्लॉकबस्टर बता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
कई यूजर्स ने तो यश को भारतीय सिनेमा का असली सीईओ तक करार दे दिया है। लोगों का मानना है कि कहानी चाहे जो भी हो, यह फिल्म सिनेमाघरों में नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
“Do I Look Civilized To You” One Dialogue Is Enough 🥶🔥#ToxicTrailer pic.twitter.com/nHNoUi6uzu — KBV (@Kbv_GoodBoy) August 8, 2026
कियारा आडवाणी और रणबीर कपूर की तुलना का सच
फिल्म में कियारा आडवाणी की मौजूदगी को भी खूब सराहा जा रहा है। उनकी एक्टिंग की झलक देखकर फैंस उनके नेशनल अवॉर्ड तक की उम्मीद लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर यश की तुलना रणबीर कपूर से भी की जाने लगी है।
इसकी मेन वजह फिल्म में दिखाए गए हिंसक सीन्स हैं। इसके अलावा दोनों ही कलाकार जल्द ही एक पौराणिक विषय पर आधारित फिल्म में आमने-सामने दिखने वाले हैं, जहां यश रावण और रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।
#ToxicTrailer totally made me speechless Yash is coming in a completely different avatar, and the whole world of the film feels fresh, dark and unpredictable. The action looks insane, the visuals are stunning, and there’s a raw intensity throughout the trailer. August 26… pic.twitter.com/gAo03iMscU — Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) August 8, 2026
ये भी पढ़ें: Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘टॉक्सिक’
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। भारी-भरकम बजट और शानदार स्टारकास्ट की वजह से यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है।
तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे दिग्गज सितारे भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं। ट्रेलर के बाद अब सभी की निगाहें 26 अगस्त पर टिकी हैं, जब यह बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
