Toxic Climax Twist: ‘टॉक्सिक’ की कहानी लीक, धोखा और पैरानोइया क्या यही होगा फिल्म का असली ट्विस्ट
Yash Film Toxic Drama: टॉक्सिक की कहानी लीक होने से फैंस में उत्साह बढ़ा है। यश गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे, जहां सत्ता, धोखा और पैरानोइया बड़ा ट्विस्ट बनेंगे। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
टॉक्सिक की लीक कहानी (इमेज-सोशल मीडिया)
Yash Toxic Movie Story Leak: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म की कहानी और क्लाइमेक्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के शुरुआती दशक के बीच गोवा में सेट है। उस दौर में कॉलोनियल शासन की परछाइयां फीकी पड़ रही थीं और तटीय इलाकों में तस्करी और अपराध सिंडिकेट तेजी से पनप रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में यश का किरदार उभरता है, जो एक महत्वाकांक्षी और खतरनाक शख्स है। वह खून, डर और धोखे के सहारे अपना साम्राज्य खड़ा करता है। कहानी सत्ता की भूख, विश्वासघात और अंदरूनी संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
टॉक्सिक की कहानी
फिल्म के सिनॉप्सिस के अनुसार, ‘पावर दी नहीं जाती, छीनी जाती है।’ जैसे-जैसे तस्करी के रास्ते जंग के मैदान बनते हैं, वफादारी शक में बदलने लगती है। यश का किरदार धीरे-धीरे पैरानोइया का शिकार हो जाता है, जहां उसे हर चेहरा दुश्मन नजर आने लगता है। बताया जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद चौंकाने वाला होगा, जहां उसके अपने फैसले ही उसके साम्राज्य की नींव हिला देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
Ramayana: ‘रामायण’ में पहली बार ऐसे मिलेंगे राम-सीता, ट्रेलर से पहले वायरल हुआ सबसे खास सीन
आखिर क्यों 2 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रही सुमोना चक्रवती, पहली बार बयां किया दर्द
कब रिलीज होगा टॉक्सिक
फिल्म को केविएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 से होगा, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आएंगे।
यश की 19वीं फिल्म है टॉक्सिक
टॉक्सिक को नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है। ‘टॉक्सिक’ यश की 19वीं फिल्म है और ब्लॉकबस्टर केजीएफ फ्रैंचाइज़ी के बाद उनकी पहली बड़ी रिलीज है। फिल्म को केविएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘टॉक्सिक’ अपने डार्क और इंटेंस कंटेंट के दम पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं।
