Toxic Box Office: 13वें दिन धड़ाम हुई ‘टॉक्सिक’ की कमाई, मंडे को करोड़ों से लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 13: साउथ एक्टर यश स्टारर पैन-इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल नजर आ रहा है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है।
Toxic Box Office Collection
फिल्म 'टॉक्सिक'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yash Toxic Box Office Collection: कन्नड़ के सुपरस्टार यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज था। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है। भारी-भरकम बजट में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का वैसा सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, जैसी मेकर्स को उम्मीद थी। वर्किंग डेज में इसकी कमाई में आई भारी गिरावट ने इसके कलेक्शन पर गहरा असर डाला है।

मंडे को महज लाखों में सिमटा फिल्म का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार 13वें दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 12वें दिन के मुकाबले सोमवार को कलेक्शन में लगभग 1.76 करोड़ रुपये की कमी आई और फिल्म महज 66 लाख रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। वर्किंग डेज पर सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या काफी कम रही और पूरे देश में इसकी ऑक्यूपेंसी केवल 17.2 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल 1354 शो चलने के बाद भी सिनेमाघरों में सन्नाटा देखने को मिला।

अलग-अलग भाषाओं में ऐसा रहा कमाई का हाल

भाषावार आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म का प्रदर्शन हर भाषा में निराशाजनक रहा है। सोमवार को फिल्म ने हिंदी बेल्ट में सिर्फ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कन्नड़ भाषा में इसका कलेक्शन 44 लाख रुपये रहा, जबकि तेलुगु से फिल्म महज 2 लाख रुपये बटोर सकी। इस धीमी रफ्तार के बाद अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 246.41 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है।

लागत वसूलने के लिए कोशिश कर रहे मेकर्स

फिल्म टॉक्सिक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 337.39 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। खबरों के अनुसार यह फिल्म लगभग 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार की गई है। इस आंकड़े को देखते हुए फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी बहुत बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। 250 करोड़ का भारतीय नेट आंकड़ा छूने में भी फिल्म को पसीने छूट रहे हैं।

Toxic Box Office Collection
Mirzapur The Movie Day 4: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रचा इतिहास, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

गैंगस्टर ड्रामा में एक्टर यश का दिखा डबल रोल

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म गोवा की कहानी पर आधारित एक खूंखार गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म में एक्टर यश ने डबल रोल निभाया हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे फेमस सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com