Mirzapur The Movie Day 4: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रचा इतिहास, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Mirzapur The Movie 100 Crore Club: पंकज त्रिपाठी स्टारर एक्शन-थ्रिलर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 4 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Mirzapur The Movie BO Collection
फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mirzapur The Movie BO Collection Day 4: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब बड़े पर्दे पर भी 'मिर्जापुर' की गद्दी का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया था। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के ऑन-स्क्रीन स्वैग को देखने के लिए वीकेंड पर सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ी। इस ताबड़तोड़ उत्साह के बल पर फिल्म ने वर्किंग डे यानी सोमवार को भी अपनी रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी और कमाई का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

पहले वीकेंड में दिखा मिर्जापुर का भौकाल

रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया। ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को कमाई में और उछाल आया और आंकड़ा 36 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। महज 3 दिनों के वीकेंड में ही फिल्म ने अपनी लागत वसूलने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया था और सिनेमाघरों में हर तरफ इसी का शोर सुनाई दे रहा था।

मंडे टेस्ट में भी मिर्जापुर हुई पास

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मंडे टेस्ट को भी बेहद आसानी से पास कर लिया। चौथे दिन शाम तक ही फिल्म ने 7.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 101.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वर्किंग डे होने के बाद भी सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाना इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों को इसका कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है।

दमदार स्टारकास्ट और नए चेहरों की एंट्री

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा ने अपने पुराने आइकॉनिक रोल में एक बार फिर जान फूंक दी हैं। उनके साथ अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और राजेश तैलंग जैसे सधे हुए कलाकारों की एक्टिंग भी तारीफें बटोर रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन की नई एंट्री ने कहानी के एंटरटेनमेंट को और बढ़ा दिया है।

Mirzapur The Movie BO Collection
'टॉय प्लेन' कहना पड़ा महंगा, नोरा फतेही से एविएशन कंपनी ने मांगा ₹3 करोड़ हर्जाना

सीक्वल के लिए छोड़ा बड़ा सस्पेंस

फिल्म का अंत दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आता है। पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाए गए ट्विस्ट ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। सीन में दिव्येंदु और अली फज़ल के बीच का लव-ट्रायंगल सीक्वल की मुख्य कहानी बनने की ओर इशारा करता है। हालांकि निर्माताओं की तरफ से इसके दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन इस सस्पेंस ने फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com