करोड़ों की कमाई के बाद भी फीकी पड़ी यश की ‘टॉक्सिक', ‘हनुमान अंश’ बनी बड़ी चुनौती

Toxic Box Office Collection Day 12: साउथ स्टार यश और कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक ने 12वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन कर घरेलू स्तर पर 245 करोड़ और दुनियाभर में 337 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर है।
Toxic Box Office Collection Day 12
फिल्म टॉक्सिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh vs Toxic Movie: कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी स्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म टॉक्सिक की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी जैसी बड़ी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर के बाद कमाई में थोड़ी गिरावट दिख रही है।

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म टॉक्सिक ने अपने 12वें दिन यानी दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। रविवार की छुट्टी का फायदा मिलते ही शनिवार के मुकाबले इसकी कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई। 12 दिनों के आंकड़े मिलाने के बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 293.30 करोड़ रुपये हो चुका है।

दुनियाभर के में 350 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

विदेशी बाजारों में भी एक्टर यश की फैन फॉलोइंग का असर साफ देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 12 दिनों में 44.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस तरह घरेलू और ओवरसीज कमाई को मिलाकर टॉक्सिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 337.80 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म अब बहुत जल्द दुनिया भर में 350 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली है।

टॉक्सिक ने दर्ज कराई जबरदस्त ऑक्यूपेंसी

12वें दिन भाषा के हिसाब से फिल्म टॉक्सिक का कन्नड़ वर्जन ने सबसे ज्यादा 1.45 करोड़ रुपये कमाए। बेंगलुरु और अन्य शहरों में दोपहर के शो में करीब 55 प्रतिशत से ज्यादा की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वहीं हिंदी वर्जन ने भी रविवार को 85 लाख रुपये बटोरे। इसके अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं से भी फिल्म को सीमित लेकिन स्थिर कलेक्शन मिल रहा है, जो इसकी लंबी रेस की ओर इशारा कर रहे हैं।

Toxic Box Office Collection Day 12
रविवार को भी नहीं थमा ‘मिर्जापुर’ का जलवा, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई

एक्टर यश की साख पर लगा एक और बड़ा दांव

फिल्म में अभिनेता यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे पॉपुलर चेहरों की मौजूदगी ने दर्शकों को आकर्षित किया है। भले ही समीक्षाओं में फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हों, लेकिन यश के एक्शन अवतार को उनके फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com