सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर 'टॉक्सिक' को लगा झटका! 200 करोड़ के ऑफर का हुआ ऐसा हाल, जानें मामला

Toxic Movie OTT Deal: सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की ओटीटी डील में भारी गिरावट आई है, जिससे इसकी ओटीटी रिलीज फेल होती नजर आ रही है।
Toxic Movie OTT Deal
एक्टर यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic OTT Release Zee5: साउथ के सुपरस्टार यश की चर्चित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले जिस फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म विशेषज्ञों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा था, अब उसकी ओटीटी स्ट्रीम को लेकर बड़ा पेंच फंस गया है। सिनेमाघरों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने और कमजोर कहानी के चलते इस बड़े बजट की फिल्म के डिजिटल राइट्स की कीमत अचानक धड़ाम से गिर गई है।

200 करोड़ का ऑफर भी रहा नकाम

खबरों के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 ने मेकर्स को फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये की बड़ी रकम का ऑफर दिया था। हालांकि फिल्म मेकर्स और एक्टर यश को पूरा भरोसा था कि फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित होगी। उन्हें उम्मीद थी कि सफलता के बाद इसके राइट्स 200 करोड़ रुपये से भी ज्याद में बिकेंगे। इसी उम्मीद के चक्कर में मेकर्स ने शुरुआती प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और डील टाल दी।

150 करोड़ से सीधे 30 करोड़ पर आया ऑफर

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही फिल्म की खराब कहानी और कमजोर समीक्षाओं के कारण दर्शकों की संख्या तेजी से घट गई। पहले दिन के शुरुआती कलेक्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिर गई। इस निराशाजनक कमर्शियल परफॉर्मेंस का सीधा असर फिल्म की डिजिटल वैल्यू पर पड़ा है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स सभी भाषाओं के पोस्ट-थियेट्रिकल राइट्स के लिए फिल्म निर्माताओं को 30 करोड़ रुपये तक का ही ऑफर दे रहे हैं, जो शुरुआती ऑफर का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है।

नई रणनीति पर चल रहा है काम

ओटीटी राइट्स की कीमतों में आई गिरावट से फिल्म मेकर्स को करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस भारी घाटे से उबरने और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से अच्छी कीमत हासिल करने के लिए मेकर्स अब एक नई योजना पर काम कर रहे हैं।खबरों की मानें तो टीम ओटीटी वर्जन के लिए फिल्म की एक पूरी तरह से नई एडिटिंग तैयार करने पर प्लान कर रही है, ताकि डिजिटल दर्शकों के लिए इसे ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके और बेहतर डील मिल सके।

Toxic Movie OTT Deal
लंबे बाल, पीठ पर बच्चा और बदला अंदाज...‘प्रलय’ से रणवीर का नया लुक वायरल, देखें वीडियो

सैटेलाइट राइट्स से भी हाथ लगी निराशा

ओटीटी के अलावा टीवी ब्रॉडकास्टिंग के मामले में भी फिल्म टॉक्सिक के निर्माताओं को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म में बड़े पैमाने पर दिखाए गए हिंसक सीन्स और एडल्ट फॉर्मेट के कंटेंट के चलते टीवी सैटेलाइट राइट्स से होने वाली कमाई न के बराबर होने की संभावना है।

26 अगस्त को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग अब कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी, इसे लेकर स्थिति फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com