यश की टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, 14 हजार से ज्यादा शो बुक, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 34.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि 6.71 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
Yash Film Toxic Advance Booking
यश की फिल्म टॉक्सिक(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yash Upcoming Film Toxic Advance Booking: ‘रॉकिंग स्टार’ यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘केजीएफ 2’ के बाद यश बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आने वाला है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी शानदार बताए जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी टिकट बिक्री ने मेकर्स को बड़ी राहत दी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग से अब तक 34.19 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसमें ब्लॉक सीट्स की कमाई भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को अलग कर दें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 25.71 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अब तक 14,430 से ज्यादा शोज बुक हो चुके हैं। वहीं पहले दिन के लिए 6 लाख 71 हजार 221 टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार बदल रहे हैं और रिलीज से पहले इनमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

हिंदी में भी दिख रहा जबरदस्त क्रेज

‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को कन्नड़ के साथ हिंदी बेल्ट में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कन्नड़ भाषा में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 11.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं हिंदी में इसकी एडवांस कमाई 11.88 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। हिंदी मार्केट के आंकड़े खास तौर पर फिल्म के लिए अहम हैं।

Yash Film Toxic Advance Booking
आलिया भट्ट की डोंट बी शाय की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर, जानें क्या है कहानी

क्या टॉक्सिक बन पाएगी बड़ी हिट

यश की पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए ‘टॉक्सिक’ से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। ऐसे में इसकी सफलता काफी हद तक स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी। अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है और शुरुआती रिव्यू अच्छे रहते हैं, तो टिकट बिक्री में तेजी आ सकती है। वहीं, यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com