टॉक्सिक की रिलीज से पहले फैंस को मिलेगा सरप्राइज, हैदराबाद में होगा ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट, जानें कब और कहां

Toxic Release Date: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज इवेंट 22 अगस्त को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में होगा। शाम 5 बजे होने वाला यह कार्यक्रम फिल्म के प्रमोशन का आखिरी बड़ा इवेंट होगा।
Yash Toxic Pre Release Event
यश की फिल्म टॉक्सिक(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Toxic Pre Release Event: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ने के बाद अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। फिल्म का आखिरी प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा, जहां फिल्म की स्टारकास्ट और टीम एक बार फिर प्रशंसकों के सामने नजर आएगी।

‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज इवेंट 22 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे हैदराबाद स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में होगा। इस खास आयोजन में फिल्म की कास्ट, क्रू और फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। यह इवेंट फिल्म के रिलीज से पहले होने वाला आखिरी बड़ा प्रमोशनल कार्यक्रम होगा। ऐसे में मेकर्स इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लंबे समय से चल रहे फिल्म के प्रमोशन का समापन भी इसी इवेंट के साथ होगा।

सुरक्षा और भीड़ को लेकर खास तैयारी

‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यश की लोकप्रियता को देखते हुए इवेंट में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी वजह से आयोजन स्थल पर सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्री-रिलीज इवेंट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को यश और बाकी कलाकारों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।

Yash Toxic Pre Release Event
आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिल्म में मिलेगा ज्यादा स्क्रीन टाइम, 25 दिनों तक करेंगी शूटिंग

26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी टॉक्सिक

फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में 22 अगस्त का प्री-रिलीज इवेंट ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशनल सफर का आखिरी और अहम पड़ाव होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com