रजनीकांत को धूल चटाकर अहान पांडे निकले आगे, ‘सैयारा’ बनी OTT पर नंबर वन, मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
Top OTT Movies: हर हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में रिलीज होती रहती हैं, लेकिन हाल ही में दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट सामने आई है, तो चलिए जानते हैं कौन-सी मूवी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT टॉप फिल्में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Top 5 OTT Films: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते दर्शकों के लिए कई नई फिल्में रिलीज होती हैं। फैंस नए कंटेंट के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं ताकि वो अपने पसंदीदा एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस और नए टॉपिक पर बनी फिल्मों का आनंद ले सकें। इस हफ्ते यानी 8 से 14 सितंबर 2025 के बीच ऑरमैक्स मीडिया ने सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं और कितनी व्यूज मिली हैं।
1. सैयारा
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध फिल्म सैयारा ने इस हफ्ते सबसे ज्यादा व्यूज हासिल किए। कुल 5.5 मिलियन व्यूज के साथ यह फिल्म टॉप पर रही। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। अहान पांडे चंकी पांडे के भतीजे हैं और इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। सैयारा की कहानी और दमदार एक्टिंग ने इसे दर्शकों की पहली पसंद बना दिया।
ऑरमैक्स मीडिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
2. कुली
दूसरे नंबर पर रजनीकांत स्टारर कुली है, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को 4.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म आमिर खान, नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन और पूजा हेगड़े जैसे बड़े स्टार्स के साथ बनी थी। दर्शकों ने इसकी स्टाइलिश एक्शन और स्टारकास्ट की केमिस्ट्री को पसंद किया।
3. इंस्पेक्टर झेंडे
तीसरे नंबर पर मनोज बाजपेयी की फिल्म इंस्पेक्टर झेंडे का नाम आता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इसे 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने काफी तारीफें बटोरीं।
ऑरमैक्स मीडिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
4. किंगडम
चौथे स्थान पर किंगडम है, जिसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इसे 2.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे के अलावा अन्य कलाकारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन OTT पर दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, घर में बढ़ा ड्रामा
5. मालिक
पांचवें नंबर पर मालिक फिल्म है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस फिल्म को कुल 2.0 मिलियन व्यूज मिले। राजकुमार राव के अलावा मेधा शंकर, प्रोसेनजीत चटर्जी और हुमा कुरैशी ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल नहीं रही थी, लेकिन OTT पर दर्शकों ने इसे देखना पसंद किया।
