रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के साथ गार्डन में किया डांस, देवर आनंद ने शेयर किया मस्ती भरा वीडियो
Vijay Rashmika Video: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक मस्ती भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों घर के गार्डन में आनंद देवरकोंडा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Dance Video: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी नई शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से ही दोनों लगातार अपने खास पलों की झलक फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका अपने पति विजय और देवर आनंद देवरकोंडा के साथ घर के गार्डन में मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
यह वीडियो खुद आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो में रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा और आनंद देवरकोंडा एक साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कुछ और करीबी लोग भी मौजूद हैं, जो इस खुशी के पल को एंजॉय करते नजर आते हैं।
आनंद देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म
तीनों जिस गाने पर थिरकते दिख रहे हैं, वह आनंद देवरकोंडा की आने वाली फिल्म एपिक- फर्स्ट सेमेस्टर का हाल ही में रिलीज हुआ गाना संचारमे है। गाने की धुन पर सभी बेहद मस्ती के मूड में नजर आते हैं। वीडियो में रश्मिका बेहद कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स के साथ मेहंदी रंग की शर्ट पहनी हुई है, जबकि विजय देवरकोंडा प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
आनंद ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए आनंद देवरकोंडा ने एक मजेदार और भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि देखने में सब थोड़ा अस्त-व्यस्त लग रहा था, लेकिन उस पल हम सच में बहुत खुश थे। ‘संचारमे’ सुन रहे थे। अपनों के साथ यात्रा करने और नाचने से बढ़कर खुशी और क्या हो सकती है? इस कैप्शन से साफ जाहिर होता है कि यह पल पूरी तरह अनौपचारिक और खुशी से भरा हुआ था।
26 फरवरी को हुई थी विजय-रश्मिका की शादी
बताया जा रहा है कि कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी रचाई। दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में एक निजी और ग्रैंड समारोह में सात फेरे लिए थे, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा था।
