Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बागेश्वर बाबा से मिले टाइगर श्रॉफ, समाजसेवा और बालाजी पर संभावित फिल्म को लेकर हुई खास चर्चा

Tiger Shroff Meeting Bageshwar Baba: टाइगर श्रॉफ ने सनातन मठ में बागेश्वर बाबा से मुलाकात की। इस दौरान समाजसेवा, कैंसर अस्पताल और अन्नपूर्णा रसोई जैसे जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा हुई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 23, 2026 | 06:31 PM

टाइगर श्रॉफ और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tiger Shroff Meet Dhirendra Krishna Shastri: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हाल ही में सनातन मठ पहुंचे, जहां उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच समाजसेवा, जनकल्याण और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात की तस्वीरें और जानकारियां सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गई है।

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान बागेश्वर बाबा की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी टाइगर श्रॉफ को दी गई। इनमें गरीब और जरूरतमंद बेटियों के लिए प्रस्तावित कैंसर अस्पताल का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके अलावा बागेश्वर धाम में संचालित मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे की जानकारी भी अभिनेता को दी गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

आशीर्वाद लेकर किया सम्मान

सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने इन योजनाओं और जनहित कार्यों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सामाजिक सेवा के इन प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। मुलाकात के अंत में टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने बाबा का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों के बीच हुई आत्मीय बातचीत को काफी पॉजिटिव बताया।

सम्बंधित ख़बरें

‘मिर्जापुर द मूवी’ से पहले मेकर्स का बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुआ धमाकेदार रिकैप वीडियो, बढ़ा फैंस का उत्साह

अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मांगना पड़ा भारी, शो से हुए बाहर, फिर संजीव कपूर ने ऐसे पलटा पूरा खेल

Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी

Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार

बालाजी पर फिल्म बनाने की चर्चा ने खींचा ध्यान

इस मुलाकात का एक दिलचस्प पहलू तब सामने आया जब अभिनेता के साथ मौजूद एक सहयोगी ने बालाजी से जुड़े विषय पर फिल्म बनाने की संभावनाओं का जिक्र किया। बताया गया कि बालाजी पर आधारित एक फिल्म की योजना को लेकर प्रारंभिक स्तर पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही फिल्म की कहानी या कलाकारों को लेकर कोई जानकारी शेयर की गई है।

ये भी पढ़ें- होस्ट और जेलर सिस्टम में बड़ा बदलाव, ‘लॉक अप’ के नए सीजन को लेकर एकता कपूर ने खोले कई राज

एक्शन स्टार के रूप में बनाई पहचान

अगर टाइगर श्रॉफ के करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बागी, बागी 2, मुन्ना माइकल, ए फ्लाइंग जट्ट और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्मों में काम किया। टाइगर के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में वॉर शामिल है, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

Tiger shroff meet dhirendra krishna shastri bageshwar baba balaji film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 06:31 PM

Topics:  

  • Bageshwar Dham
  • Bollywood News
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • Entertainment News
  • Tiger Shroff

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.