सौरव गांगुली बायोपिक में दमदार स्टारकास्ट की एंट्री, राजकुमार राव संग ये सेलेब्स निभाएंगे अहम किरदार

Sourav Ganguly Biopic: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में लीड रोल राजकुमार राव निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोमन ईरानी और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
Sourav Ganguly biopic Rajkummar Rao as Ganguly Boman Irani Gajraj Rao Jagmohan Dalmiya Eden Gardens shoot
सौरव गांगुली और राजकुमार राव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Ex-Captain Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में दादा का किरदार निभाने के लिए दमदार अभिनेता राजकुमार राव को फाइनल कर लिया गया है। एक्टर ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक होगी।

इस बायोपिक का निर्देशन चर्चित फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 16 मार्च 2026 से शुरू हो सकती है। मेकर्स फिल्म को भव्य और रियलिस्टिक बनाने के लिए कुछ अहम सीन ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शूट करने की योजना बना रहे हैं, ताकि दर्शकों को असली क्रिकेटिंग माहौल का अनुभव मिल सके।

फिल्म में इन तीन कलाकारों की एंट्री

फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी नए नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी, गजराज राव और बंगाली अभिनेत्री अपराजिता अध्य भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि बोमन ईरानी फिल्म में गांगुली के पिता का किरदार निभाएंगे। वहीं गजराज राव पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जिनका गांगुली के करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा था। अपराजिता अध्य गांगुली की मां की भूमिका निभाती दिखाई दे सकती हैं।

राजकुमार राव ने जताई खुशी

राजकुमार राव ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब दादा ने खुद हामी भर दी है तो मैं भी ऑफिशियली कह सकता हूं कि मैं उनकी बायोपिक कर रहा हूं। मैं थोड़ा नर्वस हूं क्योंकि यह बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन इस चुनौती को लेकर बेहद उत्साहित भी हूं। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में गांगुली की कहानी को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए खास अनुभव होगा। फिल्म में सौरव गांगुली के करियर के उतार-चढ़ाव, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत और भारतीय टीम को नई दिशा देने वाले उनके फैसलों को दिखाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com