ओरी की पसंदीदा कार बनी एल्विश यादव का खास तोहफा, थार देखकर हैरान हुए ओरी, शेयर किया पूरा वीडियो

Orry New Car: एल्विश यादव ने अपना वादा पूरा करते हुए ओरी को खास सरप्राइज दिया है। ओरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नई थार की झलक दिखाई। 29 लाख रुपये की इस कार को देखकर ओरी काफी एक्साइटेड नजर आए।
Elvish Yadav Gift Orry New Car
एल्विश यादव और ओरी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Elvish Yadav Gift Orry New Car: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अपनी दोस्ती और मजेदार अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं, ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। शो में ओरी अपने अंदाज और परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच उन्हें एल्विश यादव की तरफ से एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसे देखकर वह भी हैरान रह गए।

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें नई थार के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में ओरी अपनी कार से उतरते हैं और सामने खड़ी थार को देखकर हैरान रह जाते हैं। वह खुशी से कहते हैं कि क्या ये थार है? इसके बाद वह इसे अपनी ड्रीम कार बताते हैं। ओरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बाय-बाय जी-वैगन, हेलो थार। ये तो रॉक्स है। वीडियो में उनकी खुशी साफ नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस थार की कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई जा रही है।

एल्विश ने भेजा खास मैसेज

वीडियो में ओरी को एल्विश यादव की तरफ से भेजा गया एक नोट भी पढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस नोट में लिखा है कि ओरी, माय गाय। खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई। आपका भाई, एल्विश भाई। मैसेज पढ़ने के बाद ओरी कहते हैं कि एल्विश ने उन्हें कार भेजी है। हालांकि, इसी दौरान ओरी के ड्राइवर की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहते हैं कि दोनों चीजें अलग-अलग जगह से आई हैं। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट भी लोगों का ध्यान खींचता है कि एल्विश भाई से अब घी रिफिल।

Elvish Yadav Gift Orry New Car
बिग बॉस 20 में ट्रोल हुईं रीति तिवारी, वीकेंड का वार में बेटी को समझाने पहुंच सकते हैं मनोज तिवारी

पॉडकास्ट में किया था कार गिफ्ट करने का वादा

दरअसल, ओरी कुछ समय पहले एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान एल्विश ने उनसे उनकी पसंदीदा कार के बारे में पूछा था। ओरी ने थार को अपनी पसंदीदा कार बताया था। इसी बातचीत के दौरान एल्विश ने उन्हें थार गिफ्ट करने का वादा किया था। अब ओरी के सामने थार देखकर फैंस को एल्विश का वही वादा याद आ रहा है। हालांकि, वीडियो में ओरी ने इसे एल्विश की तरफ से मिला सरप्राइज बताया है, लेकिन कार वास्तव में एल्विश ने ही खरीदी या भेजी है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ओरी इस सरप्राइज से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com