वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में विजय वर्मा की शूटिंग पूरी, अभिनेता ने तस्वीर शेयर कर जताई खुशी

Mirzapur 3
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : मशहूर (Famous) वेब सीरीज (Web Series) 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) के तीसरे भाग को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रशंसकों को 'मिर्जापुर 3' का बड़ी बेसब्री से इंतजार है, लेकिन एक्टर विजय वर्मा के एक पोस्ट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर किया है। जिसमें वो व्हाइट कलर का टी शर्ट पहने और सिर पर व्हाइट कलर का कैप लगाए नजर आ रहे हैं।

वो अपने आंखों पर स्टाइलिश चश्मा भी लगाए हैं। वो तस्वीर में तीन उंगलियों को अपने आंखों के ऊपर लगाए हुए दिखाई रहे हैं। उनका ये इशारा इस सीरीज के तीसरे पार्ट की तरफ है साथ ही उनके इस पोस्ट में एक तस्वीर केक का भी है। जिसपर लिखा है कि मिर्जापुर 3 का पिक्चर रैप हुआ विजय वर्मा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए सीजन रैप! मिर्जापुर 3 फैमिली के साथ फिर से काम करके बहुत अच्छा लगा।' फैंस उनके इस खबर से काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि इस सीरीज के दूसरे भाग में विजय वर्मा डबल रोल भरत त्यागी और शुत्रघन त्यागी के किरदार में नजर आए थे। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, राजेश थैलांग, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा और मनु ऋषि चड्ढा भी अहम किरदार में हैं। इस सीरीज का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिदवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। अगर हम बात करें विजय वर्मा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'डार्निंग्स' में नजर आए थे। जल्द ही विजय वर्मा 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे।