देश, परिवार और दुश्मन के बीच फंसे श्रीकांत तिवारी, ‘द फैमिली मैन 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
Manoj Bajpayee Upcoming Movie: फैंस के लंबे वक्त से इंतजार के बाद आखिरकार द फैमिली मैन 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार खुद मनोज बाजपेयी परिवार और देश को बचाने के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द फैमिली मैन 3 ट्रेलर (फोटो-ोसोर्स,सोशल मीडिया)
The Family Man 3 Trailer Release: महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार 7 नवंबर 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। मनोज बाजपेयी के फैंस अब इस सीरीज के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत सहित 240 देशों में स्ट्रीम होगी।
मुंबई में आयोजित एक फैंस और मीडिया इवेंट में लॉन्च किए गए ट्रेलर में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) को समय के खिलाफ दौड़ लगाते हुए दिखाया गया है। इस बार कहानी और भी ज्यादा रोमांचक और इमोशनल दिखाई देती है। श्रीकांत को अब न सिर्फ अपने देश बल्कि अपने परिवार को भी बचाना है, क्योंकि हालात उसे शिकारी से शिकार बना देते हैं।
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ ट्रेलर की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में श्रीकांत अपने परिवार को सच्चाई बताता है कि वह एक जासूस है। लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकती उसे एक वांछित अपराधी घोषित कर दिया जाता है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो जाता है। अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए वह भागने को मजबूर हो जाता है, जबकि उसका भरोसेमंद दोस्त जेके (शारिब हाशमी) उसकी मदद करता है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब उसे एहसास होता है कि यह साजिश किसी बहुत बड़े खेल का हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस
ईवा लोंगरिया की फैन हुईं Jacqueline Fernandez, ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन इवेंट से शेयर की खूबसूरत फोटोज
सीजन 3 में निम्रत कौर श्रीकांत की जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आती हैं। वह नॉर्थ-ईस्ट के एक खतरनाक ड्रग तस्कर (जयदीप अहलावत द्वारा निभाई भूमिका) के साथ मिलकर एक ऐसी साजिश रचती हैं, जो श्रीकांत के करियर और परिवार दोनों को तबाह कर सकती है।
एक बार फिर ये सितारे सीरीज में मचाएंगे धमाल
इस सीज न में एक बार फिर दर्शक पुराने कलाकारों को भी देख पाएंगे, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग ने अपनी भूमिकाओं को दोहराया है। वहीं, जयदीप अहलावत और निम्रत कौर की एंट्री ने कहानी में नया जोश और खतरा जोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Fights: फरहाना ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक, एक्टर बोले- मैं हूं टीवी का सुपरस्टार
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का निर्देशन राज और डीके ने किया है, जबकि लेखन का जिम्मा राज, डीके, सुमन कुमार और सुमित अरोड़ा ने संभाला है। इस बार सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्टर टीम का हिस्सा हैं। जबरदस्त डायलॉग्स, थ्रिल और सस्पेंस से भरा यह सीजन एक बार फिर साबित करेगा कि श्रीकांत तिवारी सिर्फ एक फैमिली मैन नहीं, बल्कि देश का असली हीरो है।
