- Hindi News »
- Entertainment »
- Nimrat Kaur Is Celebrating Her 41st Birthday Today From Films To Television She Has Earned Her Acting Coin
निम्रत कौर आज सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 41वां जन्मदिन, फिल्मों से लेकर टेलीविजन तक जमा चुकी हैं अपनी एक्टिंग का सिक्का
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) निम्रत कौर (Nimrat Kaur) का आज 41वां जन्मदिन है। उनका जन्म 13 मार्च, 1982 को राजस्थान (Rajasthan) के पिलानी (Pilani) शहर में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता मेजर भूपिंदर सिंह एक भारतीय सेना अधिकारी थे। एक्ट्रेस की छोटी बहन रुबीना कौर एक मनोवैज्ञानिक है। 1994 में, निम्रत कौर के पिता भूपिंदर सिंह का कश्मीरी आतंकवादियों ने अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। निम्रत कौर दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर मुंबई चली गईं। वो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अमेरिकी टेलीविजन पर भी दिखाई देती हैं।
उन्होंने एक प्रिंट मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत एक अंग्रेजी फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ में एक छोटी भूमिका के साथ की। जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद निम्रत कौर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत एक्टर इरफान खान दिखाई दिए थे। ये फिल्म 2013 के कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
2015 में निम्रत कौर ने अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘होमलैंड’ के चौथे सीजन में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस एजेंट तस्नीम कुरैशी की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ युद्ध थ्रिलर ‘एयरलिफ्ट’ में दिखाई दी। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘दसवी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। बता दें कि निम्रत कौर जल्द ही मिखिल मुसाले की फिल्म ‘हैप्पी टीचर्स डे’में नजर आएंगी। इस फिल्म में निम्रत कौर के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म शिक्षक दिवस के मौके पर साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Nimrat kaur is celebrating her 41st birthday today from films to television she has earned her acting coin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PM‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
Apr 03, 2026 | 08:46 PMकोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
Apr 03, 2026 | 08:41 PMडिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMआधुनिक तकनीक से लैस होंगे सरकारी कर्मचारी, भंडारा में 8 तक चलेगा महासाधना सप्ताह
Apr 03, 2026 | 08:29 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










