Aryan Khan: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर रिलीज, आर्यन खान ने दिखाई इंडस्ट्री की कहानी
The Bads of Bollywood: आर्यन खान की बहुचर्चित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी कहानी बॉलीवुड से प्रेरित है। ये प्रोजेक्ट आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू है।
- Written By: अनिल सिंह
आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
The Bads of Bollywood Trailer released: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज से आर्यन बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सोमवार को इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ट्रेलर में आसमान सिंह (लक्ष्य लालवानी) की कहानी है। वह एक नया कलाकार है जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आया है। उसे टॉप का बॉलीवुड स्टार बनना है। दोस्त (राघव जुयाल) और परिवार के सपोर्ट से वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन के अबाया वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर
हालांकि, उसके लिए यहां पैर जमाना आसान नहीं होता। उसे जल्द ही एहसास हो जाता है कि अपने सपने को पूरा करने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आसमान को सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) से चुनौती मिलती है। क्या आसमान यहां अपने पैर जमा पाएगा, यह सीरीज के रिलीज होने पर ही पता चलेगा।
एक्शन से भरपूर है ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। यह बॉलीवुड की सच्चाई दिखाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसमें तीनों खान पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पटानी की झलक भी दिखाई गई है।
आर्यन खान के इस प्रोजेक्ट को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इसके गाने पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। शाहरुख से लेकर फराह खान तक ने इन गानों पर रील भी शेयर की थी। फिल्म के गाने टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए थे।
18 सितंबर को रिलीज होगी‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
इसे नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके लॉन्च इवेंट में आर्यन खान ने अपनी मां गौरी खान को शो को प्रोड्यूस करने के लिए थैंक्स कहा। प्रीव्यू के लॉन्च से पहले बॉबी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्टर शेयर किया था। इसके प्रीव्यू को देखने के बाद अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान के काम की तारीफ की थी और साथ में कहा था कि शाहरुख खान को अपने बेटे पर नाज होगा।
