Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

The Alliance Controversy: गौहर खान पर कुशाल टंडन की टिप्पणी से मचा बवाल, जैद दरबार पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Zaid Darbar The Alliance Show: रियलिटी शो 'द अलायंस' में कुशाल टंडन द्वारा एक्स-गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर की गई एक टिप्पणी पर पति जैद दरबार हंसने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो गए।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 06, 2026 | 05:12 PM

कुशाल टंडन, जैद दरबार और गौहर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

The Alliance Show Kushal Tandon: रियलिटी शो ‘अलायंस’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्टर कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस अनोखे शो में बॉलीवुड और सोशल मीडिया जगत के कई नामी चेहरे जोड़ियों में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन हाल ही में इस शो के अंदर का एक ऐसा वाकया सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया है। लोग शो के दो बड़े कंटेस्टेंट्स के बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तीखा रिएक्शन दे रहे हैं।

इंटरनेट पर जो वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, उसमें छोटे पर्दे के एक्टर कुशाल टंडन और जैद दरबार जिम में कसरत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैद वहां मौजूद मिनी माथुर और अर्सलान गोनी को एक वाकया सुनाने लगते हैं। जैद बताते हैं कि उन्होंने कुछ समय पहले कुशाल से एक सिगरेट मांगी थी इस साधारण सी बात पर माहौल अचानक तब बदल गया जब कुशाल टंडन ने इस पर एक अजीब रिएक्शन दिया।

गौहर खान का नाम आते ही कुशाल ने मारी बाजी

जैद की बात सुनते ही कुशाल टंडन ने फौरन चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हें हमेशा मेरी ही चीजें पसंद आती हैं। इस टिप्पणी का सीधा इशारा जैद दरबार की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस गौहर खान की तरफ था, क्योंकि कुशाल टंडन बीते समय में गौहर खान को लंबे समय तक डेट कर चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज

Lock Upp 2 Controversy: अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के बयान ने छेड़ी नई बहस, कहा- ‘गरीब के बच्चों से गरीबी बढ़ेगी’

Huma Qureshi Toxic: इंटीमेट सीन्स पर मचे बवाल के बीच हुमा कुरैशी ने रखी अपनी बात, कहा- इंटीमेट सीन कहानी की…

कुशाल की इस बात को सुनकर वहां मौजूद मिनी माथुर पूरी तरह हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर असहजता साफ दिखने लगी। वहीं अर्सलान गोनी ने भी इस बातचीत के बीच में ही जैद को टोकते हुए अपनी घोर निराशा जाहिर की।

जैद दरबार की इस शर्मनाक हरकत पर भड़के यूजर्स

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा गुस्सा कुशाल टंडन की टिप्पणी से ज्यादा जैद दरबार के बर्ताव पर देखा जा रहा है। लोग इस बात से बेहद नाराज हैं कि अपनी पत्नी पर किए गए इस तरह के सीधे तंज पर गुस्सा होने के बजाय जैद दरबार वहां खुलकर हंसते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें: ‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल

नेटिजन्स अब जैद दरबार को एक कमजोर जीवनसाथी बताते हुए उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दोस्ती अपनी जगह ठीक है, लेकिन अपने बच्चे की मां और पत्नी के सम्मान की रक्षा करना सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

The alliance show controversy kushal tandon gauahar khan zaid darbar trolled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 05:12 PM

Topics:  

  • Entertainment
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.