‘द 50’ के टास्क में दिखा दमदार मुकाबला, काका और कृष्णा श्रॉफ ने विरोधियों को दी कड़ी टक्कर
The 50 Krishna Shroff: काका ने द 50 से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कृष्णा श्रॉफ के साथ टास्क में जोरदार मुकाबला करते नजर आए। दोनों ने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए बजर दबाने में सफलता हासिल की।
- Written By: सोनाली झा
काका और कृष्णा श्रॉफ (फोटो- सोशल मीडिया)
The 50 Reality Show Task: पॉपुलर पंजाबी सिंगर और म्यूजिक आर्टिस्ट काका इन दिनों रियलिटी शो द 50 में अपने दमदार गेमप्ले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक टास्क के दौरान कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर विरोधियों से मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींचा है।
काका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक रोमांचक टास्क दिखाया गया है, जहां उन्हें और कृष्णा श्रॉफ को रस्सी खींचते हुए आगे बढ़कर बजर दबाना होता है। वहीं दूसरी टीम के सदस्य उन्हें पीछे खींचकर रोकने की कोशिश करते हैं। इस दौरान शो के पैलेस में मौजूद कई कंटेस्टेंट दो ग्रुप में बंटे नजर आते हैं। एक ग्रुप काका और कृष्णा को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है, जबकि दूसरा ग्रुप उनके विरोधियों को सपोर्ट करता दिखाई देता है। कड़ी टक्कर के बावजूद काका और कृष्णा आखिरकार बजर दबाने में सफल हो जाते हैं, जिससे उनका गेमप्ले और टीमवर्क साफ नजर आता है।
कई चर्चित कंटेस्टेंट भी आए नजर
इस वीडियो में कई जाने-माने चेहरे भी दिखाई देते हैं। इनमें विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा के पति, अर्चना गौतम, फैसल शेख, प्रिंस नरूला, सपना चौधरी और दिग्विजय सिंह राठी जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। सभी प्रतिभागी टास्क के दौरान अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करते नजर आते हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
फैंस को पसंद आया काका और कृष्णा का बॉन्ड
काका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि खेंच देंगे मित्तर कृष्णा श्रॉफ! यह कैप्शन भी फैंस को काफी पसंद आया। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार काका की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि काका टास्क हारता ही नहीं है। वहीं दूसरे ने लिखा कि साडे नाल पंगे, तेनु पता नहीं पंजाबी आ गए। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि काका भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या?
‘द 50’ में 50 सेलेब्स के बीच मुकाबला
बताया जाता है कि रियलिटी शो द 50 एक अनोखा रियलिटी शो है, जो 1 फरवरी से शुरू हुआ है। इसमें 50 मशहूर सेलेब्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हिस्सा ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों को 50 दिनों तक एक ही पैलेस में रहकर अलग-अलग टास्क पूरे करने होते हैं और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी के लिए मुकाबला करना पड़ता है। यह शो हर दिन रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और Colors TV पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाता है।
