Diwali Release Films: थामा से ग्रेटर कलेश तक, फेस्टिव सीजन में दिखेगा ओटीटी और थिएटर में मनोरंजन
Films Releasing on Diwali 2025: इस दीपावली फेस्टिव सीजन में दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा धमाका होने वाला है। थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
- Written By: सोनाली झा
फेस्टिव सीजन में दिखेगा ओटीटी और थिएटर में मनोरंजन
Diwali 2025 Movie Releases: दीपावली के अवसर पर भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन होने जा रहा है। फेस्टिव सीजन पर सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें हॉरर-कॉमेडी से लेकर इंटेंस ड्रामा तक शामिल हैं। इनमें हर वर्ग के दर्शक के लिए फिल्में और सीरीज उपलब्ध हैं।
महायोद्धा राम 3डी
बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर और मौनी रॉय की माइथोलॉजिकल एपिक महायोद्धा राम 3डी 17 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह 3डी फिल्म भगवान राम के राजकुमार से धर्म के लिए लड़ने वाले योद्धा तक का सफर दिखाएगी। इसमें जिमी शेरगिल और गुलशन ग्रोवर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते दिखाई देंगे।
आयुष्मान खुराना की थामा
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की वैम्पायर हॉरर-कॉमेडी का इंतजार इस दीपावली पर खत्म हो रहा है। इसमें रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट दिखाई देंगी। यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य सरपोतदार ने इसे डायरेक्ट किया है। मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में एक शख्स की कहानी है जो जाने-अनजाने में एक पिशाच को जगा देता है और खुद भी एक पिशाच बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
एक दीवाने की दीवानियत
फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी दिखाई देगी। इसमें इंटेंस लव स्टोरी, पैशन, और हार्टब्रेक की इमोशनल कहानी है। मिलाप मिलन जावेरी ने इसे डायरेक्ट किया है। यह पहली बार है जब हर्षवर्धन और सोनम की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- स्वाति मिश्रा का नया छठ गाना ‘छठ के त्योहार’ हुआ रिलीज, मां-बेटे की कहानी ने छू लिया दिल
भागवत चैप्टर 1- राक्षस और ग्रेटर कलेश
भागवत चैप्टर 1- राक्षस मशहूर एक्टर जितेंद्र कुमार और अरशद वारसी की डार्क थ्रिलर सीरीज है। इंस्पेक्टर विश्वास भागवत मिसिंग गर्ल्स केस को सुलझाते समय कुछ डार्क सीक्रेट्स को सामने लाता है। अक्षय शेरे ने इसे डायरेक्ट किया है। ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह 17 अक्टूबर को ज़ी5 पर रिलीज होगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अहसास चन्ना की फैमिली ड्रामा 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आदित्य चांडियोक ने इसे डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी रितु मागो ने लिखी है। इसमें ट्विंकल हांडा की अतरंगी फैमिली आपका मनोरंजन करती दिखाई देगी।
