जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर पिता थलापति विजय को किया अनफॉलो, पत्नी संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

Vijay Extramarital Affair: थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक की याचिका दायर की है। संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और वित्तीय नियंत्रण के आरोप लगाए हैं।
Thalapathy Vijay divorce wife Sangeetha Jason Sanjay Instagram unfollow
थलापति विजय और जेसन संजय (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jason Sanjay Instagram Unfollow Thalapathy Vijay: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 साल की शादी के बाद उनके खिलाफ तलाक की याचिका चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर की है। संगीता ने तलाक के साथ ही विजय पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच अभिनेता के बेटे जेसन संजय ने भी अपने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे यह बात साफ हो गई कि वह इस मामले में अपनी मां के साथ खड़े हैं।

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है। इसके पहले विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लिमिटेड कर लिया था, जिससे केवल चुनिंदा फॉलोअर्स ही उनके पोस्ट देख सकते हैं। जेसन संजय की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि उनके पेरेंट्स के बीच सब ठीक नहीं है और वह अपनी मां के पक्ष में हैं। जेसन आम तौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन इस कदम के बाद वे चर्चा में आ गए हैं।

संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

संगीता सोरनालिंगम ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और वित्तीय सुरक्षा को सीमित किया है। संगीता ने कोर्ट से गुजारा भत्ता और परमानेंट एलिमनी की भी मांग की है। उनके अनुसार, जिस एक्ट्रेस के साथ विजय संबंध में हैं, वह सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें और उनके बच्चों को अपमानित कर रही है।

तलाक की याचिका और कोर्ट का कदम

संगीता ने 24 फरवरी को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है और इसे फैमिली वेलफेयर कमेटी को भेज दिया है। इस मामले में थलापति विजय ने अब तक किसी भी मीडिया या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फैंस की प्रतिक्रिया और लाइमलाइट

थलापति विजय के फैंस भी इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। खासकर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों को लेकर फैंस का गुस्सा देखा जा रहा है। इस विवाद ने अभिनेता की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को रडार पर ला दिया है, क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म 'जना नायकन' भी चर्चा में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com