Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
Thalapathy Vijay Career: थलपति विजय की जीत ने सियासत को नया मोड़ दिया। तृषा कृष्णन के बर्थडे के साथ यह दिन खास बन गया। विजय की राजनीतिक यात्रा और जीत की कहानी पुष्पा 2 के किरदार पुष्पाराज जैसी नजर आई।
- Written By: सोनाली झा
थलपति विजय और तृषा कृष्णन (फोटो- सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay And Trisha Krishnan: तमिलनाडु की राजनीति में बहुत बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में दो पुरानी पार्टियों डीएमके और एआईडीएमके की करारी हार हुई है। दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। विजय ने 49 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है।
दिलचस्प बात यह है कि विजय की यह राजनीतिक रणनीति कई लोगों को पुष्पा 2 की कहानी की याद दिला रही है, जहां एक आम आदमी सिस्टम को चुनौती देकर ताकतवर बनता है। इतना ही नहीं फिल्म में पुष्पाराज अपनी पत्नी श्रीवल्ली के जन्मदिन पर चुनाव जीतते हैं। फिल्म के जैसे विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन का जन्मदिन 4 मई को था। उस दिन ही तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया।
यूजर्स का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर अब यूजर्स पुष्पा 2 के चुनाव के सीन का वीडियो बना कर मिम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि विजय तो असली पुष्पा निकला। दूसरे यूजर ने लिखा कि श्रीवल्ली तृषा कृष्णन से कब शादी कर रहे हो विजय पुष्पाराज। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ने पुष्पा 2 को सीरियसली ले लिया। बता दें कि तृषा कृष्णन अपने जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे सियासी और फिल्मी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
फिल्मी दुनिया और सियासत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय ने खुद को किसी विरासत या पारंपरिक राजनीति से दूर रखते हुए एक ‘आउटसाइडर’ की छवि बनाई, जो जनता को काफी आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि उनकी पार्टी को चुनाव में मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं, तृषा कृष्णन के साथ उनके रिश्तों की चर्चाएं भी इस दौरान सुर्खियों में रहीं। हालांकि इन अफवाहों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुल मिलाकर, तमिलनाडु की सियासत इस बार फिल्मी रंग में रंगी नजर आ रही है, जहां विजय की रणनीति और ‘पुष्पा’ जैसी छवि ने चुनावी कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया है।
