-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tere Ishq Mein Box Office Collection Dhanush Kriti Near 100 Crore
‘तेरे इश्क में’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कदम दूर
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhanush Movie Collection: धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म 10 दिनों में 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के बेहद करीब आ चुकी है।

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tere Ishq Mein Collection: धनुष और कृति सेनन स्टारर तेरे इश्क में ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार अच्छी कमाई कर रही यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने से बस एक कदम दूर है। हर फिल्ममेकर ऐसी ही सफलता का सपना देखता है, जहां एक फिल्म न सिर्फ टिके बल्कि हर दिन अपने नंबर और मजबूत करे।
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 83.65 करोड़ रुपये का दमदार बिजनेस कर लिया था। वहीं दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी बेहद शानदार रही। फिल्म ने 8वें दिन 3.75 करोड़ और 9वें दिन 5.7 करोड़ कमाए।
इतना ही नहीं, तीसरे वीकेंड के आखिरी दिन यानी आज फिल्म ने शाम 7:15 बजे तक 5.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ कुल कमाई 98.51 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है और रात के शो के बाद इसमें और सुधार हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
कम बजट में बनी धनुष की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, तेरे इश्क में का कुल बजट लगभग 85 करोड़ रुपये है। यह देखकर साफ है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को आराम से रीकवर कर लिया है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 9 दिनों में 110.65 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है, जो इसे इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में आगे ले जाता है।
क्या टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी?
इस साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए फिल्म को अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 को पछाड़ना होगा। इसके लिए इसे 117.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना जरूरी है। फिल्म की मौजूदा गति को देखते हुए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं लगता, बस वीकडेज की कमाई स्थिर रहनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- शादी टूटते ही स्मृति और पलाश ने एक-दूसरे किया अनफॉलो, इंस्टाग्राम से गायब हुई साथ वाली तस्वीरें!
फिल्म की सफलता का राज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित तेरे इश्क में अपनी सोलफुल स्टोरी और धनुष-कृति सेनन की शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब सराही जा रही है। दर्शकों ने फिल्म को दिल से अपनाया है, और यही वजह है कि रिलीज के 10 दिन बाद भी इसकी कमाई तेज रफ्तार से बढ़ रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है और ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है।
Tere ishq mein box office collection dhanush kriti near 100 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













