Tere Ishk Mein Review: धोखे और फरेब का पुराना फार्मूला लेकिन दमदार क्लाइमैक्स, जानें कैसी है फिल्म

Movie Review: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज हो गई है। धनुष और कृति की परफॉर्मेंस दमदार है और फिल्म का क्लाइमैक्स शानदार है। पहले दिन 9-11 करोड़ कमाई की उम्मीद है।
Tere Ishk Mein Review: धोखे और फरेब का पुराना फार्मूला लेकिन दमदार क्लाइमैक्स, जानें कैसी है फिल्म
धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' रिलीज, इमोशनल लव स्टोरी में दिखा धोखा और जुनून; जानें कैसी है फिल्म
Published on
Updated on

Tere Ishk Mein Movie Review: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म 'तेरे इश्क में' आज, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डायरेक्टर आनंद एल राय की यह फिल्म प्यार और पागलपन की इंटेंस कहानी पर आधारित है, जिसे दर्शकों से पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'रांझणा' जैसी सफल फिल्म के बाद धनुष एक बार फिर आनंद एल राय के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।

फिल्म में धनुष की जोड़ी पहली बार कृति सेनन के साथ बनी है, और दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। भूषण कुमार, कृष्णा कुमार और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म का क्लाइमैक्स इसकी सबसे बड़ी जान बताया जा रहा है।

क्या है 'तेरे इश्क में' की कहानी?

'तेरे इश्क में' एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसकी शुरुआत एक बिगड़ैल लड़के (धनुष) से होती है, जो प्यार में इतना डूब जाता है कि उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी प्रेमिका (कृति सेनन) अपने भविष्य को देखते हुए उसे छोड़कर किसी और के साथ चली जाती है।

धोखे से आहत धनुष पहले तो बदला लेने की ठानता है, लेकिन जल्द ही उसे गलती का एहसास होता है और वह बदला लेने की जगह अपने करियर पर फोकस करता है। वक्त बदलता है और वह लेफ्टिनेंट बन जाता है। कहानी में एक बार फिर ट्विस्ट आता है, जब उसका बीता हुआ कल अचानक उसके सामने आ जाता है। क्या दोनों के प्यार को मंजिल मिलती है, यही जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

धनुष-कृति की परफॉर्मेंस

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस है।

धनुष: धनुष एक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने इस बार भी अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है। प्यार में धोखा खाए आशिक के किरदार में वह खूब जमे हैं। उनके कई सीन्स रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

कृति सेनन: कृति सेनन ने भी अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक दी है। उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।

स्क्रीनप्ले और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के इमोशनल सीन को बहुत ही बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। हालांकि, फिल्म का सेकंड हाफ थोड़ा खींचा हुआ है और कुछ सीन्स की गति धीमी लगती है, लेकिन डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहानी के क्लाइमैक्स में जान डाल दी है, जो दर्शकों को अंत तक बाँधे रखता है। फिल्म का संगीत और गाने अच्छे बन पड़े हैं, और खूबसूरत लोकेशन्स व सिनेमैट्रोग्राफी भी शानदार है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि एडवांस बुकिंग को देखते हुए फिल्म पहले दिन 9 से 11 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है। अगर फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला तो वीकेंड तक इसकी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com