Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हनुमान’ स्टार तेजा सज्जा ने रणवीर सिंह से मिले बेस्ट कॉम्प्लीमेंट से उठाया पर्दा, बताया उसे खास

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने गर्मजोशी भरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि जो भी उनसे मिलता है उनके बारे में ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन हमेशा अच्छी बातें करता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 30, 2024 | 04:50 PM

तेजा सज्जा और रणवीर सिंह (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार और एनर्जी से भरपूर रणवीर सिंह अपने गर्मजोशी भरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि जो भी उनसे मिलता है, उनके बारे में ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन हमेशा अच्छी बातें करता है। हाल ही में हनुमान के स्टार तेजा सज्जा, जिन्हें उनके परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा गया, ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उनके टैलेंट की जमकर सराहना की और अपने अब तक के मिले सबसे बेहतरीन कॉम्प्लिमेंट के बारे में भी बताया।

आज तेजा सज्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और उस सबसे बेहतरीन तारीफ के बारे में बात की, जो उन्होंने कभी सुनी थी। उन्होंने इसे काफी समय तक अपने तक रखा क्योंकि ये उनके लिए बहुत पर्सनल थी, लेकिन साल खत्म होने पर उन्होंने इसे शेयर करने का फैसला किया। तेजा ने रणवीर सिंह का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी जर्नी को और खास बना दिया। इस पोस्ट में रणवीर और तेजा दोनों मैचिंग आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं।

As the year’s wrapping up, I’ve been asked a lot about the best compliment I’ve received. Honestly, I’ve kept this to myself for a while because it felt so personal, but now I feel like sharing it. The best compliment came from this Man—Ranveer Singh! The way he spoke about my… pic.twitter.com/utzIdqf3vg — Teja Sajja (@tejasajja123) November 30, 2024

सम्बंधित ख़बरें

‘ये नया हिंदुस्तान है…’ धुरंधर 2 खतरनाक टीजर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह की स्टाइल ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

इंतजार खत्म…पता चल गया आज कितने बजे रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, रणवीर सिंह- आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट

‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह को मिला बड़ा ऑफर, इस डायरेक्टर संग करेंगे काम

Dhurandhar Record: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बनाया इतिहास, गाने FA9LA ने दिलाया ग्लोबल सम्मान

ये भी पढ़ें- सलमान खान होस्ट से बन गए पॉडकास्टर

तेजा ने लिखा है कि साल खत्म होने को है और मुझसे कई बार पूछा गया है कि मुझे अब तक का सबसे अच्छा कॉम्प्लिमेंट कौन सा मिला है। सच कहूं तो मैंने इसे काफी समय तक अपने पास ही रखा क्योंकि ये मेरे लिए बहुत पर्सनल था, लेकिन अब मुझे इसे शेयर करने का मन हो रहा है। सबसे अच्छा कॉम्प्लिमेंट मुझे रणवीर सिंह से मिला। जिस तरह उन्होंने मेरी परफॉर्मेंस के बारे में बात की, उसे इतने प्यार और डिटेल में तोड़ा, छोटी-छोटी चीजें तक नोटिस कीं, वो सुनकर मैं बस हैरान रह गया। ये सिर्फ एक कॉम्प्लिमेंट नहीं था, ये दिल से दिया गया हौसला था।

तेजा ने आगे लिखा है कि रणवीर ऐसे ही इंसान हैं कि दयालु, सच्चे और प्यार से भरे हुए। थैंक यू, भाई, मेरे सफर को खास बनाने के लिए। बहुत सारा प्यार हमेशा। तेजा सज्जा अपनी अगली फिल्म मिराई पर काम कर रहे हैं, जो एक दो-पार्ट वाली ऐतिहासिक सुपरहीरो एक्शन ड्रामा है, जिसे सिनेमैटोग्राफर से डायरेक्टर बने कार्तिक गट्टामनेनी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, नए पापा रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंघम अगेन में सिम्बा के रोल के लिए मिल रही तारीफों का मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास आदित्य धर की अगली फिल्म और डॉन 3 भी लाइन में हैं।

Teja sajja reveals the best compliment he ever received from ranveer singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 04:50 PM

Topics:  

  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.