Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal TV Show: तेज प्रताप यादव अब 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर भी अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। भोजपुरी बवाल से सामने आई उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
- Written By: यति सिंह
'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगे तेज प्रताप यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal Show News: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जेजेडी के प्रमुख तेज प्रताप यादव आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात को लेकर छाए रहते हैं। तेज प्रताप जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रहे हैं। तेज प्रताप आने वाले रियलिटा शो भोजपुरी बवाल में भोजपुर कलाकार पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारों के दिखाई देंगे।
भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ अब छोटे पर्दे पर भी गदर मचाने आ रही है। जल्द ही छोटे पर्दे पर भोजपुरी का एक नया रियलिटी शो शुरू होने वाला है। जिसका नाम भोजपुरी बवाल होगा। भोजपुरी कलाकारों की महफिल अब छोटे पर्दे पर लगने को तैयार है। भोजपुरी के इस खास शो में भोजपुरी बवाल में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। साथ ही इस खास शो में बवाली कलाकारों के बीच अब तेज प्रताप भी एंट्री लेने वाले है।
भोजपुरी बवाल में सितारों संग चमकेंगे तेज प्रताप
छोटे पर्दे के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि जब भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार सितारें एक ही मंच पर दिखाई देंगे। खबरों के अनुसार ये एक ऐसा रियलिटी शो होगा, जिसमें भोजपुरी सितारों की पर्सनल लाइफ को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इन्हीं दमदार सितारों के बीच अब बिहार के नेता तेज प्रताप की निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी सामने आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
तेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
अनोखे रियलिटी फॉर्मेट पर आधारित ‘भोजपुरी बवाल’
खबरों के अनुसार भोजपुरी बवाल बाकी के रियलिटी शो से काफी अलग होगा। ये शो एक अनोखे फॉलो रियलिटी फॉर्मेट पर आधारित होगा। बता दें कि इस शो में बाकी के रियलिटी शोज की तरह टास्क, एलिमिनेशन जैसी चीजें नहीं दिखाई देंगी। इस शो में सिर्फ भोजपुरी कलाकारों की असली लाइफ ही देखने को मिलेगी। भोजपुरी बवाल में आपको नेम,फेम, फैमिली प्रेशर, कंट्रोवर्सी और सितारों के सुपर स्टार बनने के सफर को नजदीकी से देखने का मौका मिलेगा। इस खास शो में भोजपुरी बवाल में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
भोजपुरी बवाल पूरी तरह से भोजपुरी कलाकारों की रियल लाइफ को दर्शकों से रूबरू करवाएगा। इस शो में बिहार की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित नेता तेज प्रताप यादव भी अपनी लाइफ के अनदेखे पहलुओं को दिखाएंगे। भोजपुरी बवाल के प्रोमो में तेज प्रताप यादव और पवन सिंह एक बड़े सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। शो के प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है, कि इन दोनों के बीच बेहतरीन टक्कर दिखाई देगी।
