Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणबीर कपूर के बर्थडे पर मेकर्स ने जारी किया ‘एनिमल’ का टीजर, एक्टर का खूंखार लुक और दमदार एक्शन सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Sep 28, 2023 | 12:34 PM

Photo - Teaser Screen Grab

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज, 28 सितंबर को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का दमदार टीजर भी आज यानी गुरुवार को रिलीज हो गया है। जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं है। टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के सीन से होती है। जिसमें रणबीर रश्मिका से कह रहे हैं कि मेरे पापा विश्व के सबसे अच्छे फादर हैं। आगे अनिल कपूर भी दिखाई देते हैं। जो रणबीर को थप्पड़ मारते हुए कहते हैं, “ज्योति हमने क्रिमिनल पैदा किया है।”

जिसके बाद रणबीर का खूंखार लुक भी देखने को मिल रहा है। टीजर में रणबीर कपूर दुश्मनों को धूल चटाते हुए भी नजर आ रहे हैं। टीजर में बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिल रही है। फिल्म ‘एनिमल’ का ये 2 मिनट 26 सेकेंड का टीजर लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल अनिल कपूर कर रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। फिल्म का टीजर भूषण कुमार के टी-सीरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। ये टीजर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस टीजर को 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

 

सम्बंधित ख़बरें

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच

Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय

‘जन नायगन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस

2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज

1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अगस्त में फिल्म ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से क्लैश होता देख इसके रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था। फिल्म ‘एनिमल’ अब 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

Teaser of ranbir kapoors film animal released actors ferocious look and powerful action scene seen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2023 | 12:34 PM

Topics:  

  • Anil Kapoor
  • Animal Teaser
  • Bobby Deol
  • Ranbir Kapoor
  • Rashmika Mandanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.