Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिक्शेवाले पर आया तारा सुतारिया का दिल, पोस्ट में साझा की तस्वीर

तारा सुतारिया इस समय फिल्म नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के डेटिंग की खबर कुछ समय पहले चर्चा में थी। इसी बीच तारा सुतारिया एक रिक्शा वाले पर फिदा हुई हैं, जानिए इसकी क्या वजह है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 13, 2024 | 09:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: तारा सुतारिया का दिल इस समय एक रिक्शा वाले पर आ गया है। दरअसल रिक्शा वाले ने रिक्शे की खिड़की पर तारा सुतारिया की तस्वीर लगाई है। जिसकी तारीफ करते हुए तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। तारा सुतारिया इस समय अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इस समय खुद से 13 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर को डेट कर रही है ऐसी चर्चा थी।

तस्वीर को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कर्नाटक का रिक्शा है। मतलब कर्नाटक का ये रिक्शावाला तारा सुतारिया का बड़ा फैन है। जिसने तारा सुतारिया की मरजावां फिल्म की तस्वीर को अपने रिक्शे की खिड़की पर लगाया है। खुद तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस तस्वीर को साझा किया है और कैप्शन में तारा सुतारिया ने लिखा है, ओह हे, स्ट्रेंजर और हसने वाली इमोजी बनाई है। साथ ही लिखा है, यह ऐसा वक्त है जब मैं ट्रैफिक में होने के बावजूद शिकायत नहीं करूंगी। मतलब रिक्शे पर अपनी तस्वीर देखकर तारा सुतारिया की खुशी का ठिकाना नहीं है और वह रिक्शावाले की मुरीद हो गई हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस रिक्शे की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना इशारों में बता दी ‘पुष्पा 2’ की कहानी, फिल्म से जुड़ी बड़ी…

तारा सुतारिया की इस पोस्ट पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। लोग रिक्शावाले की और तारा सुतारिया दोनों की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि तारा सुतारिया के अरुणोदय सिंह को डेट करने की खबर चर्चा में थी। अरुणोदय सिंह जिस्म 2 और अपहरण जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं। अरुणोदय सिंह की पहले शादी हुई थी लेकिन उनका तलाक हो चुका है। हालांकि तारा सुतारिया और अरुणोदय उदय सिंह की तरफ से अभी तक रिलेशनशिप को लेकर औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं तारा सुतारिया कि अगर बात करें तो जब उनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि आदर से ब्रेकअप के बाद वह अभी तक सिंगल है अरुणोदय सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं।

Tara sutaria photo on auto rickshaw actress post to praise auto driver of karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 09:01 PM

Topics:  

  • Karnataka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.