कांस 2026 में Tara Sutaria का जलवा, ऑफ-व्हाइट गाउन में लूटी महफिल, ‘वुमन इन सिनेमा’ गाला में मिला सम्मान
Tara Sutaria Off White Gown: तारा सुतारिया ने कांस 2026 में ऑफ-व्हाइट गाउन और एमरल्ड जूलरी के साथ शानदार अंदाज दिखाया। ‘वुमन इन सिनेमा’ गाला में सम्मानित होने पर उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस साल कांस में डेब्यू करने वाली तारा ने अपने फैशन सेंस और एलिगेंट स्टाइल से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका रॉयल लुक इंटरनेट पर छा गया है।
तारा ने इन तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड सी फिल्म फाउंडेशन के ‘वुमन इन सिनेमा’ गाला में सम्मानित होना उनके लिए बेहद खास पल रहा। उन्होंने लिखा कि यह अनुभव हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी लगातार प्यार बरसा रहे हैं।
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
Gaurav Khanna Reaction: ‘प्यार अभी भी उतना ही है’, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला पर बोले गौरव खन्ना
गाला नाइट के लिए तारा सुतारिया ने ऑफ-व्हाइट कलर का बॉडी फिटेड गाउन चुना था। इस गाउन का फ्लोई डिजाइन और लंबी ड्रेप स्लीव्स उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और रॉयल बना रही थीं। खास बात यह थी कि गाउन का ऑफ-शोल्डर पैटर्न रेड कार्पेट पर उन्हें बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा था।
तारा सुतारिया ने अपने इस आउटफिट को बहुत ही सादगी और स्टाइल के साथ कैरी किया। उनका कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने पोज देने का अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा था। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को एलीगेंट, गॉर्जियस और रेड कार्पेट परफेक्ट जैसे कॉम्प्लिमेंट्स मिल रहे हैं।
एक्ट्रेस की डायमंड और एमरल्ड जूलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। ग्रीन स्टोन वाला नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स ऑफ-व्हाइट गाउन के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तारा ने अपने बालों को स्लीक बन स्टाइल में बांधा था, जिससे उनका फेस कट और भी ज्यादा शार्प नजर आ रहा था। वहीं उनका मेकअप काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग था। न्यूड लिपस्टिक, शार्प आई मेकअप और हल्के ब्लश ने उनके नेचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से हाईलाइट किया।
तारा सुतारिया का यह कांस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में तारा का यह लुक सादगी और ग्लैमर का शानदार कॉम्बिनेशन साबित हुआ, जिसने उन्हें रेड कार्पेट की सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज में शामिल कर दिया।
