वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद Tara Sutaria को मिला नया प्यार ! आदित्य रॉय कपूर संग बढ़ीं नजदीकियां
Tara Sutaria And Aditya Roy Kapur Love Story: तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा की नजदीकियां आदित्य संग बढ़ने की चर्चा है।
- Written By: सोनाली झा
आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Tara Sutaria And Aditya Roy Kapur Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले तक एक्ट्रेस का नाम वीर पहाड़िया संग जुड़ा था, लेकिन फिर कुछ समय बाद खबरें आने लगी थी की अब दोनों की रह अलग हो चुकी हैं। अब फिर से तारा की लाइफ में लव लाइफ की एंट्री हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।
कहा जा रहा है कि तारा और आदित्य के बीच नजदीकियां काम के दौरान बढ़ीं और अब वे निजी तौर पर भी साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं और दोनों के साथ दिखने की खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कई लोग इन्हें नया ‘पावर कपल’ भी मानने लगे हैं, हालांकि सच्चाई क्या है, ये अभी साफ नहीं है।
साथ में फिल्म में दिखेंगे दोनों
वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा और आदित्य जल्द ही फिल्म ‘ओम’ में साथ नजर आने वाले हैं। यह दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा तारा अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया कभी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन इस साल की शुरुआत में ही उनके अलग होने की खबरें सामने आने लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने दूसरे दिन मचाया तहलका, 20 करोड़ पार कर फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
110 साल के बूढ़े के गेटअप में सुनील दत्त को देख Nargis Dutt भी हो गईं कंफ्यूज, जानें ‘हमराज’ के सेट का किस्सा
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
फैंस कर रहे ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ विवादों के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और आखिरकार उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, इस ब्रेकअप को लेकर भी दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन सभी को दोनों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल, यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह रिश्ता कितना गंभीर है, लेकिन इतना तय है कि तारा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है।
