Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने दूसरे दिन मचाया तहलका, 20 करोड़ पार कर फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़

Riteish Deshmukh Film Raja Shivaji: राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दिन करीब 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 21.90 करोड़ पहुंच गया है।
Riteish Deshmukh Film Raja Shivaji Box Office Collection
राजा शिवाजी की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और अब दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक फिल्म ने मराठी सिनेमा में रिकॉर्ड ओपनिंग दर्ज करने के बाद दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं, लेकिन इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 21.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म को दूसरे दिन 6275 शोज मिले और लगभग 28.9 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। अगर भाषा के हिसाब से कलेक्शन देखें तो हिंदी वर्जन में फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मराठी वर्जन ने 7.15 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म को खासतौर पर महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पहले दिन भी किया था शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि राजा शिवाजी ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म को 6192 शोज मिले थे और ऑक्यूपेंसी 32.3 प्रतिशत रही थी। दो दिनों में फिल्म ने मराठी में लगभग 15.15 करोड़ और हिंदी में 6.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डीसूजा लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और महेश मांजरेकर जैसे कई बड़े कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

एक दिन से क्लैश में मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस पर एक दिन के साथ क्लैश के बावजूद ‘राजा शिवाजी’ ने बढ़त बनाए रखी है। जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ को जहां मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला, वहीं ‘राजा शिवाजी’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और ऐतिहासिक विषय के चलते उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई मजबूत बनी रहेगी। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com