Photo - Kottachi/Facebook
मुंबई : तमिल एक्ट्रेस सिंधु (Tamil Actress Sindhu) का आज, सोमवार को सुबह में निधन हो गया। एक्ट्रेस 44 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। एक्ट्रेस सिंधु के निधन की पुष्टि एक्टर कोट्टाची (Kottachi) ने की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल से सिंधु के तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह-सुबह 2.15 बजे फिल्म सिंधु का स्वाभाविक निधन हो गया। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
इस दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। वहीं फैंस और सेलेब्स सभी सिंधु के निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें कि सिंधु को 2020 में ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला था। जिसका इलाज वो पिछले कुछ सालों से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करवा रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने कैंसर के इलाज के लिए फाइनेंशियल मदद मांगी थीं। जिसके लिए कई सेलेब्स सामने आए थे।
गौरतलब है कि सिंधु ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वो 2010 में रिलीज हुई वंथा बालन की फिल्म ‘अंगदी थेरु’ से लोगों में अपनी एक खास पहचान बनाई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की 14 साल की उम्र में शादी कर दी गई थी। एक्ट्रेस एक बच्चे की मां भी थीं। खबरों की माने तो उनका वैवाहिक जीवन काफी परेशानी भरा रहा।