तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का वायुसेना सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, वायुसेना में दे चुके हैं सेवा
तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर दिल्ली गणेश का चेन्नई में निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर तमिल सिनेमा जगत में शौक की लहर है। दिल्ली गणेश के बेटे महादेवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर लोगों को इस बात की जानकारी दी है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में दुख का माहौल है।
- Written By: निक्की राय
तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का वायुसेना सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
तमिलनाडु: तमिल एक्टर और भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी दिल्ली गणेश का सोमवार 11 नवंबर को चेन्नई में पूरे वायु सेना सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 80 वर्षीय अभिनेता का 9 नवंबर को निधन हो गया था। दिल्ली गणेश के अंतिम संस्कार में भारतीय वायु सेना के कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय वायु सेना का ध्वज लपेटकर उन्हें सम्मानित किया।
भारतीय वायु सेना में किया काम
तमिल सिनेमा में अपने दशकों लंबे योगदान के लिए जाने जाने वाले दिल्ली गणेश ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय वायु सेना में सेवा से की थी, जहां उन्होंने एक्टिंग करने से पहले एक अधिकारी के रूप में काम किया था। सीनियर एक्टर का मंच नाम, दिल्ली गणेश, फिल्म निर्माता के. बालचंदर द्वारा दिया गया था, जिन्होंने उन्हें 1976 में पट्टिना प्रवेशम में पहला ब्रेक दिया था।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Last rites of Veteran Tamil actor Delhi Ganesh performed at his residence in Ramapuram. Indian Air Force personnel paid tribute to him as he served in the Indian Air Force for a decade. Tamil actor Delhi Ganesh passed away yesterday. pic.twitter.com/0ShxqXZjEE — ANI (@ANI) November 11, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अपने फिल्मी करियर के दौरान, गणेश ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण के लिए दर्शकों और सहकर्मियों की प्रशंसा अर्जित की। उनके निधन पर रजनीकांत, थलपति विजय, कार्थी और कमल हासन जैसे कई अभिनेताओं ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कई नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता 80 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, एक बेटा और दो बेटियां।
प्रधानमंत्री ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि वह “प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती थिरु दिल्ली गणेश जी के निधन से बहुत दुखी हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्हें बेजोड़ अभिनय कौशल का वरदान प्राप्त था। उन्हें प्रत्येक भूमिका में गहराई लाने और विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें थिएटर का भी बहुत शौक था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
यह भी देखें-कपिल के शो में फिर से लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, छीन ली अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी!
तमिल सिनेमा के लिए बड़ी क्षति
मुख्यमंत्री स्टालिन ने गणेश की मौत को तमिल सिनेमा के लिए “बड़ी क्षति” बताया और फिल्मों और टेलीविजन में उनकी विभिन्न भूमिकाओं को याद किया। सोशल मीडिया पर अभिनेता रजनीकांत और अभिनेता-राजनेता विजय जैसी हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
