Tamannaah Bhatia: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Tamannaah Bhatia ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और सोशल मीडिया पर इसकी झलक साझा की। लाल चुनरी और पारंपरिक अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस का भक्तिमय वीडियो फैंस को खूब पसंद आया।
- Written By: सोनाली झा
तमन्ना भाटिया (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia Venkateswara Temple Darshan: तमन्ना भाटिया ने 19 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। यह मंदिर तिरुमाला की सात पहाड़ियों पर स्थित है और देश के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में गिना जाता है। तमन्ना ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर से एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल चुनरी ओढ़ रखी थी और माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई थी। वीडियो के बैकग्राउंड में अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम भजन सुनाई दे रहा था, जिसने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
भगवान वेंकटेश्वर से लिया आशीर्वाद
इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनके साथ कई श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं और पीछे मंदिर की भव्यता की झलक साफ नजर आ रही है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को इस खास अनुभव का हिस्सा बनाया। तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु के अवतार भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं तमन्ना
तमन्ना भाटिया भी इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। उनकी यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक है, बल्कि उनके फैंस के लिए भी प्रेरणादायक है। अगर तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘रेंजर’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा ‘वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ और रागिनी एमएमएस 3 जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनकी मौजूदगी चर्चा में है।
फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का देसी अंदाज
साउथ इंडस्ट्री में भी वह सक्रिय हैं और ‘अरनमनई 5’ के साथ-साथ विशाल के साथ एक अनटाइटल्ड तमिल फिल्म पर काम कर रही हैं। तमन्ना का यह सिंपल और ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जहां लोग उनकी भक्ति और सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एक बार फिर तमन्ना भाटिया ने साबित कर दिया कि ग्लैमर के साथ-साथ आस्था भी उनके जीवन का अहम हिस्सा है।
