तब्बू की बहन फराह नाज थी दारा सिंह की बहू, शादी के 6 साल बाद हुआ तलाक, विंदु ने बताया अगल होने का कारण
फराह नाज ने 80 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में रिलीज हुई फिल्म फासले से की थी। फराह नाज का जन्म 9 दिसंबर 1968 को हुआ था। आज वे अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं।
- Written By: अदिति भंडारी
फराह नाज(सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: तब्बू की बहन फराह नाज अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से अच्छी पहचान बनाई है। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फराह ने अपने करियर के पीक समय में दारा सिंह के बेटे विंदु सिंह से शादी कर ली थी, जिसके बाद वे बॉलीवुड से गायब हो गईं। आज फराह नाज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-
फराह नाज ने 80 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय में वे अपनी खूबसूरती और फिल्मों के लिए चर्चा में थीं। फराह नाज का जन्म 9 दिसंबर 1968 को हुआ था।
फिल्मी करियर की शुरुआत
फराह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र से की थी। उन्होंने 1985 में रिलीज हुई फिल्म फासले से बॉलीवुड में कदम रखा। फराह का फिल्मी करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा, पर फिर भी वह चर्चा में रहीं। फासले के बाद वे वीरु दादा, ईमानदार, हमारा खानदान, वो फिर आएगी और नकाब में नजर आईं।
सम्बंधित ख़बरें
SCLR Phase-2 में बड़ी उपलब्धि: BKC-वाकोला आर्म पूरा, मुंबई को मिलेगा सिग्नल-फ्री कॉरिडोर
ठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल
Iran Nuclear Weapons: ट्रंप की सख्त चेतावनी! NATO न दें ईरान को परमाणु हथियार, पलक झपकते ही मचेगी तबाही
Sanpada Underpass Project: 440 पेड़ों पर असर, IIT मुंबई से मांगी वैकल्पिक योजना
फराह की विंदु दारा से मुलाकात
1990 के दशक में एक फिल्म के सेट पर फराह नाज की पहली मुलाकात विंदु दारा सिंह से हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। विंदु और फराह ने 1996 में शादी कर ली। प्यार में डूबे इस जोड़े ने 1997 में अपने पहले बच्चे, फतेह का स्वागत किया। जल्द ही, उनके विवाह में आपसी मतभेदों के कारण दरार आने लगी। 2002 तक विंदु और फराह अलग हो गए थे। विंदु को जल्द ही फिर से प्यार हो गया। मॉडल-कम-उद्यमी दीना उमरोवा से 2005 में उन्होंने शादी कर ली।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विंदु दारा सिंह ने अपनी पहली पत्नी फराह नाज़ के बारे में जानकारी दी और ई-टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में पहली बार तलाक की वजह बताई। विंदु ने बताया कि फराह से तलाक के पीछे एक से ज़्यादा वजहें थीं, उन्होंने हालात की तुलना कुकर से की। अभिनेता ने खुलासा किया था कि समय के साथ उनके वैवाहिक जीवन में झगड़े और बहसें बढ़ती गईं, जिसके चलते उन्होंने शादी को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। हालाँकि, उन्होंने भरोसा जताया था कि मुश्किल समय में वे दोस्त बनकर एक-दूसरे का साथ देंगे।
फराह नाज की दूसरी शादी
सिख एक्टर विंदु दारा सिंह से तलाक के बाद फराह नाज ने साल 2003 में सुमित सहगल से दूसरी शादी की। फराह की गिनती कभी बॉलीवुड की चर्चित और खूबसूरत अदाकाराओं में होती थी। हालांकि अब उनका लुक काफी बदल चुका है। फराह नाज बॉलीवुड से तो दूर चली गईं, पर वे अभी भी सोशल मीडिया में उतनी ही एक्टिव रहती हैं।
