19 दिन से त्याग दिया है अन्न और जल, तारक मेहता फेम गुरुचरण की और बिगड़ी तबियत
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन का किरदार निभाने वाले गुरु चरण सिंह अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। अब गुरुचरण से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उन्होंने अन्न जल त्याग दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
तारक मेहता फेम गुरुचरण की और बिगड़ी तबियत
मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह का हेल्थ अपडेट सामने आया है। उनकी करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया है कि गुरुचरण ने अन्न जल त्याग दिया है। 7 जनवरी को उनके हेल्थ से जुड़ी अपडेट सामने आई थी और बताया गया था कि वह अस्पताल में भर्ती किए गए हैं और अब उनसे जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आइए जानते हैं इस बारे में उनके करीबी दोस्त करने और क्या कुछ कहा है।
विक्की लालवानी से बातचीत करते हुए गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि घर से गायब होने के बाद जब से गुरुचरण वापस लौटे हैं, उन्होंने अन्न का त्याग कर दिया था। 22 अप्रैल 2024 को गुरुचरण गायब हुए थे। 26 दिनों बाद 17 मई को वह लौटकर वापस घर आए थे। घर लौट कर आने के बाद से ही उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया। मई 2024 से ही वह सिर्फ लिक्विड पर जिंदा हैं। वह घर वापसी के बाद से खाना नहीं खा रहे हैं। बातचीत के दौरान भक्ति ने आगे बताया कि 19 दिन पहले उन्होंने जल भी त्याग दिया था, कारण बताया था कि वह इंडस्ट्री में काम पाना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है, जिस वजह से उन्होंने लिक्विड भी छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Vanangaan Review: डिस्ट्रीब्यूटर्स की खामियों से रद्द हुए कुछ शोज फिर भी फिल्म को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Moshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे
नागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
ITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
19 दिन से वह अन्न और जल दोनों त्याग चुके हैं। ऐसे में उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बावजूद वह डॉक्टर की सलाह को नहीं मान रहे हैं। आपको बता दे कि गुरुचरण के वापस आने के बाद यह पता चला था कि वह भौतिक जीवन को छोड़कर सन्यास लेना चाहते हैं और हिमालय जाकर साधना करना चाहते हैं। उन्हें अब भौतिक दुनिया से कोई लगाव नहीं रह गया है। गुरुचरण की इस हालत को लेकर उनके घर वाले बेहद चिंता में हैं। घरवालों को उम्मीद है कि वह डॉक्टर की सलाह पर उपचार लेंगे और जल्द स्वस्थ होंगे।
