मौलाना के सामने सिर ढकने पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, मंदिर जाते वक्त भी…
Swara Bhasker on Meeting With Maulana Sajjad Nomani: मौलाना के सामने सिर ढकने वाली कंट्रोवर्सी पर स्वरा भास्कर ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि मौलाना के साथ मुलाकात वाली तस्वीर कैसे पोस्ट हुई थी।
- Written By: अनिल सिंह
स्वरा भास्कर ने मौलाना सज्जाद नोमानी संग मुलाकात पर तोड़ी चुप्पी
Swara Bhasker: स्वरा भास्कर इन दिनों बॉलीवुड द्वारा ब्लैक लिस्ट किए जाने की वजह से सुर्खियों में हैं। स्वरा भास्कर ने बताया कि उनके बिंदास विचारों की वजह से उन्हें यह खामियाजा भुगतना पड़ा है। स्वरा भास्कर ने महाराष्ट्र चुनाव के दौरान मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ वाली तस्वीर पर अब अपनी सफाई दी है, उन्होंने कहा कि मंदिर में सिर ढक सकते हैं, तो फिर मौलाना के आगे सिर ढाका तो क्या हुआ, मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ मुलाकात की स्वरा भास्कर की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी कि मौलाना से मिलते समय स्वरा भास्कर सिर ढकती हैं। इस पर काफी विवाद हुआ था अब इसी पर स्वरा भास्कर ने बताया है कि वह तस्वीर कैसे पोस्ट हुई थी।
स्वरा भास्कर ने बीबीसी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बताया कि उस समय चुनाव की उठापटक चल रही थी। वह मीटिंग दरअसल काफी पहले हुई थी, स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने अपने सोशल मीडिया मैनेजर से कहा था कि उस तस्वीर को पोस्ट कर दें और मैनेजर ने वह फोटो पब्लिश कर दी। तब किसी को यह अंदाजा नहीं था कि इस फोटो पर बवाल हो जाएगा और जब मैं उनसे मिली थी तब मुझे उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी। मैंने कभी उन्हें सुना नहीं था। मैं उनसे पहली बार मिल रही थी। लेकिन जब मेरी तस्वीर पर बवाल हुआ तब मैंने बाकी की चीजें पढ़ी, हम कई लोगों से मिलते हैं कई लोग पोलराइजिंग हो सकते हैं, स्वरा भास्कर ने कहा कि वह उनके कई बयानों से सहमत नहीं हैं।
जनाब हज़रत मौलाना सज्जाद नौमानी साहब की ख़िदमत में हाज़िर हुए और उन्होंने हमे खूब दुआओं से नवाज़ा pic.twitter.com/5P7S3OIaJj — Fahad Ahmad (@FahadZirarAhmad) November 16, 2024
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
स्वरा भास्कर ने आगे यह भी कहा कि मैं एक फेमिनिस्ट हूं, लेकिन यह किसने कहा कि एक फेमिनिस्ट दूसरों की आस्थाओं का आदर नहीं करता, हम लोग मंदिर जाते हैं तो सिर ढकते हैं, गुरुद्वारा जाते हैं तो सिर ढकते हैं, अब आप मौलाना से मिलने जा रहे थे, मस्जिद के सामने जा रहे थे, तो सिर ढक लिया, मुझे लगता है इससे ज्यादा इंडियन चीज कुछ हो नहीं सकती। आपको बता दें कि मौलाना सज्जाद नोमानी का वह बयान काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने यह कहा था कि जो बीजेपी का साथ देगा उसका हुक्का पानी बंद होना चाहिए।
