सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का बड़ा दावा, बोलीं- दो लोग आए थे, हत्या कर गए…
Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दावा किया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। उन्होंने बताया कि दो साइकिक्स ने बिना एक-दूसरे को जाने कहा कि दो लोग आए थे।
- Written By: सोनाली झा
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का बड़ा दावा
Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब पांच साल हो चुके हैं, लेकिन यह मामला आज भी रहस्य से भरा हुआ है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिला था, और पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में है, क्योंकि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की मौत को लेकर नया और चौंकाने वाला दावा किया है।
श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों साइकिक्स ने बिना एक-दूसरे को जाने, बिल्कुल एक जैसी बात कही कि दो लोग आए थे और उसे खत्म कर गए। श्वेता ने सुशांत के कमरे को लेकर भी कई सवाल उठाए। उनके अनुसार, कमरे में पंखे और बेड के बीच की दूरी इतनी नहीं थी कि कोई व्यक्ति खुद को लटका सके।
भाई की जिंदगी में प्लांट किया गया था इंसान
श्वेता ने कहा कि वहां कोई स्टूल भी नहीं था। और गले पर जो निशान थे, वो दुपट्टे या कपड़े के नहीं बल्कि किसी पतली चीज शायद चेन जैसे लग रहे थे। श्वेता ने इंटरव्यू में दावा किया कि साइकिक्स ने उन्हें बताया कि किसी को सुशांत की जिंदगी में जानबूझकर भेजा गया था, ताकि उसे मानसिक रूप से तोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत पर ब्लैक मैजिक तक किया गया था। हम वैज्ञानिक सोच वाले परिवार से हैं, लेकिन अब जो बातें सामने आ रही हैं, वे सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
रिया चक्रवर्ती की कविता पर श्वेता का इशारा
श्वेता ने इंटरव्यू के दौरान सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि रिया ने लिखा था कि आप बहुत ऊपर उड़ रहे हैं और आपके पंख काटने की जरूरत है। श्वेता ने कहा कि यह लाइनें डराने वाली थीं, और अब जब सब कुछ जानती हूं, तो यह पोस्ट और भी अजीब लगती है। सुशांत की मौत की जांच मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी और सीबीआई तक पहुंची, लेकिन आज तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। अब श्वेता के नए दावे ने इस केस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। लाखों फैंस सोशल मीडिया पर फिर से #JusticeForSushant ट्रेंड कर रहे हैं।
