Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुशांत सिंह राजपूत की चांद पर खरीदी गई जमीन का कौन है वारिस, जयंती पर जानें उनके अनसुने किस्से

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसे आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। आज उनकी जन्म जयंती पर जानते हैं उनके कुछ अनसुने किस्से। सुशांत सिंह चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर थे।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Jan 21, 2025 | 07:13 AM

सुशांत सिंह राजपूत की चांद पर खरीदी गई जमीन का कौन है वारिस, जयंती पर जानें उनके अनसुने किस्से (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है उन्हें आज भी उनके फैंस याद करते है। बिहार के एक छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर उनके संघर्ष और सपनों की गवाही देता है। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुशांत ने टीवी से शुरुआत कर बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाई। उनकी जिंदगी और करियर दोनों ही प्रेरणादायक रहे।

सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। हालांकि इसमें उनका रोल छोटा था, लेकिन ‘पवित्र रिश्ता’ ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया था। शो में उनकी और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद सुशांत ने बॉलीवुड का रुख किया और ‘काई पो चे’ से डेब्यू किया। उनकी अदाकारी को सराहा गया और फिल्में जैसे ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘सोनचिड़िया’ और ‘छिछोरे’ ने उनकी प्रतिभा को साबित किया।

यहां देखे पोस्ट-

सम्बंधित ख़बरें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का बड़ा दावा, बोलीं- दो लोग आए थे, हत्या कर गए…

सुशांत सिंह राजपूत केस में नया ट्विस्ट, रिया चक्रवर्ती को क्लिन चिट मिलने पर परिवार नाराज, अब…

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह ने संभाली DGP की कुर्सी

रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, सुशांत केस में NCB करेगी पासपोर्ट रिटर्न, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी

सुशांत फिल्मों में आने से पहले एक बेहतरीन डांसर थे। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के ग्रुप के साथ काम किया। 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ परफॉर्म किया। साथ ही फिल्म ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन के साथ बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए। थिएटर में भी उनकी पकड़ मजबूत थी और यही अनुभव उन्हें एक्टिंग में निखार देने में मददगार साबित हुआ।

सुशांत केवल एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक होनहार छात्र भी थे। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जो अब DTU कहा जाता है वहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वे फिजिक्स ओलंपियाड विजेता रहे और 11 इंजीनियरिंग परीक्षाएं पास कीं। हालांकि, उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया।

सुशांत को एस्ट्रोनॉमी का गहरा शौक था। उनके पास एडवांस टेलीस्कोप था, जिससे वे चांद-सितारों को निहारते थे। वह चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले भारतीय अभिनेता भी थे। उनका यह जुनून उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग बनाता था। उन्होंने 2018 में 55 लाख की जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम की वेबसाइट से खरीदी थी। इस जमीन को सी ऑफ मसकोवी नाम दिया गया। उनके निधन के बाद उनकी उस जमीन का कोई वारिस नहीं है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों का मानना है कि चांद पर किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता है, इसलिए वहां की जमीन पर किसी का कनूनी तौर पर मालिकाना हक नहीं माना जाता है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुशांत अपनी फिल्मों के दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए सिनेमाघरों में गुप्त रूप से जाते थे। वे चेहरा छुपाकर बैठते और शो खत्म होने के बाद फैंस के सामने अपना चेहरा दिखाते थे। सुशांत के पास एक डायरी थी, जिसमें वे अपने सपनों और गोल्स को लिखते थे। वे जीवन में नई चीजें सीखने और अनुभव करने में रुचि रखते थे। सुशांत सिंह राजपूत की बहुमुखी प्रतिभा, जुनून और संघर्षपूर्ण जीवन उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगा। उनके जाने के बाद भी उनकी कहानियां और उपलब्धियां लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।

Sushant singh rajput bought land on moon unheard stories on actor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 07:13 AM

Topics:  

  • Sushant Singh Rajput

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.