Supriya Pathak Birthday: शाहिद कपूर की स्टेप मॉम हैं ‘खिचड़ी’ की हंसा, फिर भी रिश्ता है बेहद खास
Supriya Pathak Career: खिचड़ी की हंसा के रूप में सुप्रिया पाठक आज भी दर्शकों की पसंद हैं। शाहिद कपूर की स्टेप मॉम होने के बावजूद उनका रिश्ता बेहद खास है। उन्होंने फिल्मों और टीवी में अपनी पहचान बनाई।
- Written By: सोनाली झा
सुप्रिया पाठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Supriya Pathak Birthday Special Story: 2000 के दशक की शुरुआत में स्टार प्लस पर आया कॉमेडी सीरियल ‘खिचड़ी’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस शो में गुजराती परिवार की मासूम और मजेदार बहू हंसा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से घर-घर पहचान बनाई। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि सुप्रिया पाठक सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि कई गंभीर और रोमांटिक भूमिकाएं भी निभा चुकी हैं।
सुप्रिया पाठक का जन्म 7 जनवरी 1961 को मुंबई में हुआ था। सुप्रिया पाठक आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। सुप्रिया पाठक मशहूर थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस दीना पाठक और बलदेव पाठक की बड़ी बेटी हैं। सुप्रिया पाठक की छोटी बहन रत्ना पाठक शाह भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। सुप्रिया पाठक ने मुंबई यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और साथ ही भरतनाट्यम नृत्य की ट्रेनिंग भी ली। कॉलेज के बाद सुप्रिया पाठक ने पृथ्वी थिएटर जॉइन किया, जहां उनकी मां दीना पाठक नाटकों का निर्देशन किया करती थीं। यहीं सुप्रिया पाठक की अभिनय प्रतिभा को मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल ने पहचाना।
सुप्रिया पाठक की फिल्में
श्याम बेनेगल ने सुप्रिया पाठक को 1981 में फिल्म ‘कलयुग’ से लॉन्च किया। इसके बाद सुप्रिया पाठक ने ‘विजेता’, ‘बाजार’, ‘मासूम’ और ‘मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों में संवेदनशील और रोमांटिक किरदार निभाए। सुप्रिया पाठक ने 1988 में आई फ्रेंच फिल्म ‘द बंगाली नाईट’ में भी काम किया, जो उनके करियर का अहम पड़ाव रहा। फिल्मों के साथ-साथ सुप्रिया पाठक ने टीवी की दुनिया में भी लगातार काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
सुप्रिया पाठक की निजी जिंदगी
निजी जिंदगी की बात करें तो सुप्रिया पाठक ने 22 साल की उम्र में अभिनेता पंकज कपूर से शादी की। पंकज कपूर की पहली शादी से जन्मे बेटे शाहिद कपूर सुप्रिया पाठक के स्टेप सन हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। शाहिद कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सुप्रिया पाठक उनके लिए मां जैसी ही हैं। आज भी सुप्रिया पाठक एक्टिंग से जुड़ी हुई हैं। साल 2023 में सुप्रिया पाठक ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘खिचड़ी 2: मिशन पानथुकिस्तान’ में नजर आई थीं।
