क्या सार्वजनिक होंगे करिश्मा-संजय के तलाक के गोपनीय दस्तावेज? प्रिया कपूर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Karisma Kapoor Divorce: सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर संजय कपूर के साथ हुए उनके तलाक के दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां प्रिया कपूर को देने पर जवाब मांगा है।
- Written By: अनिल सिंह
Supreme Court On Karisma Kapoor Divorce (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Supreme Court On Karisma Kapoor Divorce: मुंबई के दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही कानूनी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अदालत ने करिश्मा कपूर से इस मामले में दो हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
यह कानूनी कार्यवाही उद्योगपति की विरासत को लेकर चल रहे बड़े विवाद का हिस्सा है, जिसमें एक तरफ करिश्मा कपूर के बच्चे (समायरा और कियान) हैं और दूसरी तरफ संजय की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर। जस्टिस ए.एस. चंदूरकर की चेंबर बेंच ने प्रिया कपूर की उस अर्जी पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने करिश्मा और संजय के पुराने तलाक के रिकॉर्ड्स की मांग की है।
प्रिया कपूर ने क्यों मांगी तलाक के दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां?
प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उन्हें साल 2016 में हुए करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी (प्रमाणित प्रतियां) प्रदान की जाएं। इसमें मुख्य रूप से तलाक की याचिका, कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्य, सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश और विशेष रूप से सेटलमेंट (समझौते) के दस्तावेज शामिल हैं। प्रिया का मानना है कि इन दस्तावेजों में छिपे वित्तीय विवरण संजय कपूर की संपत्ति के वर्तमान विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bandar Collection Day 4: तारीफ खूब, कमाई कम! वीकेंड के बाद धीमी पड़ी बंदर की रफ्तार, जानें कलेक्शन रिपोर्ट
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Sonam Kapoor Career: फ्लॉप फिल्म से डेब्यू, फिर बनीं फैशन क्वीन, देखें सोनम कपूर की ये शानदार फिल्में
ये भी पढ़ें- ‘मर्दानी 3’ में फिर गूंजेगा साहस का नारा, रानी मुखर्जी ने पुलिसकर्मियों को किया सलाम
‘बंद कमरे’ में हुआ था समझौता, अब निजता पर सवाल
संजय कपूर और करिश्मा का तलाक साल 2016 का सबसे चर्चित मामला था, जिसे अदालत ने ‘इन-कैमरा’ (बंद कमरे में) कार्यवाही के जरिए सुलझाया था। समझौते के तहत बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी और संजय को बच्चों से मिलने का अधिकार दिया गया था। चूंकि ये दस्तावेज बेहद निजी और गोपनीय श्रेणी में आते हैं, इसलिए अब सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि क्या किसी तीसरे पक्ष (प्रिया कपूर) को ये संवेदनशील जानकारी साझा की जानी चाहिए या नहीं।
वसीयत और विरासत की जंग में परिवार भी बंटा
संजय कपूर के निधन के बाद यह विवाद तब और गहरा गया जब समायरा और कियान ने प्रिया कपूर पर फर्जी वसीयत पेश करने और उन्हें उनके पिता की संपत्ति से वंचित करने का आरोप लगाते हुए आपराधिक कार्यवाही की मांग की। दिलचस्प बात यह है कि संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने भी अपनी भाभी प्रिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंदिरा ने करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का समर्थन करते हुए कहा कि वे पहले से ही इस शादी के खिलाफ थीं और उनका मानना था कि प्रिया की नजर सिर्फ संजय की प्रॉपर्टी पर है।
