थिएटर के बाद अब OTT पर गरजेगी ‘बॉर्डर 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे सनी देओल की देशभक्ति फिल्म
Sunny Deol Movie On OTT: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां देख सकते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 ओटीटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 OTT Release: साल 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली बॉर्डर 2 अब डिजिटल दुनिया में धमाका करने के लिए तैयार है। सनी देओल की इस दमदार फिल्म ने बड़े पर्दे पर देशभक्ति का ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक भावुक भी हुए और जोश से भर भी गए। अब लंबे इंतजार के बाद इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी।
OTT पर कब और कहां देखें ‘बॉर्डर 2’
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि बॉर्डर 2 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म 20 मार्च, शुक्रवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब आप घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।
थिएटर में रहा शानदार सफर
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। रिलीज के बाद कई हफ्तों तक फिल्म सिनेमाघरों में टिकी रही और लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही। दमदार कहानी, इमोशनल कनेक्शन और जबरदस्त एक्शन ने इसे एक सफल फिल्म बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
स्टार कास्ट और निर्देशन ने जीता दिल
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोझांस जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने कहानी को बेहद भावनात्मक और प्रभावशाली तरीके से पेश किया।
‘बॉर्डर 2’ को सिर्फ एक वॉर ड्रामा कहना गलत होगा। यह फिल्म देशभक्ति, बलिदान और सैनिकों के जज्बे की कहानी को गहराई से दिखाती है। फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जो दर्शकों को भावुक कर देते हैं और दिल में देश के लिए गर्व की भावना जगा देते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ में खुला अतीक अहमद का नोटबंदी कनेक्शन! Aditya Dhar की रिसर्च देख दिमाग जाएगा घूम
बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार कलेक्शन
कमाई के मामले में भी बॉर्डर 2 ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 341 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 464 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। यह आंकड़े साबित करते हैं कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद यह फिल्म कितनी बड़ी सफलता हासिल करती है और क्या एक बार फिर दर्शकों में वही देशभक्ति का जज्बा जगा पाती है।
