सनी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आपके दिलों तक मेरी आवाज गई...'बॉर्डर 2' की धमाकेदार सफलता पर सनी देओल ने फैंस को कहा धन्यवाद

Sunny Deol Viral Video: सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मनाया और पहाड़ों से वीडियो शेयर कर फैंस को थैंक्यू कहा। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई कर रही है।

स्नेहा मौर्या

Border 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं और फिल्म थिएटर में भी धमाल मचा रही है। इसी बीच सनी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया। वीडियो में सनी देओल खूबसूरत पहाड़ों के बीच नजर आए और उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी, आपकी, हमारी, बॉर्डर 2 को इतना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया।”

हालांकि, अब सनी के इस पोस्ट और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो में वह कहते नजर आए, “आवाज कहां तक गई? आपके दिलों तक। आपको मेरी बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई। थैंक्यू। लव यू।” इस वीडियो पर उनके परिवार की भी प्रतिक्रिया आई, जिसमें मोना सिंह और ईशा देओल ने रेड हार्ट इमोजी बनाई।

सनी देओल की बॉर्डर 2 को मिल पॉजिटिव रिव्यूज

फिल्म बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। आलोचक और दर्शक दोनों से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। साथ ही, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की सफलता में बड़ा योगदान दे रहा है।

फिल्म की कहानी देशभक्ति और भावनाओं से भरी हुई है। सनी देओल की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म के गाने भी हिट साबित हो रहे हैं, जिनमें संदेसे आते हैं और मिट्टी के बेटे जैसे गाने दर्शकों के बीच चर्चित हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही है शानदार कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ हुआ, तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़ और पांचवें दिन 20 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की। इस तरह, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। सनी देओल का धन्यवाद संदेश और फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई दर्शकों को यह बताती है कि बॉर्डर 2 न केवल एक देशभक्ति फिल्म के रूप में सफल है, बल्कि इसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान