Lahore 1947 Title Change: ‘लाहौर 1947’ का बदला नाम, अब नए टाइटल के साथ रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म
Batwara 1947 Release Date: सनी देओल और आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलकर बटवारा 1947 कर दिया गया है। राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म 1947 के विभाजन की कहानी पर आधारित है।
- Written By: सोनाली झा
सनी देओल (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunny Deol Batwara 1947 Film: अभिनेता सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया है। अब इस फिल्म को नए नाम बटवारा 1947 के साथ रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।
निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए मेकर्स ने टाइटल बदलने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म के नाम में ‘लाहौर’ शब्द होने से विवाद या गलत संदेश पैदा हो सकता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का नया नाम ‘बटवारा 1947’ रखने का निर्णय हाल ही में लिया गया है। इस नए टाइटल के जरिए मेकर्स सिर्फ लाहौर शहर पर नहीं, बल्कि 1947 के विभाजन की व्यापक और इमोशनल कहानी को दर्शाना चाहते हैं।
फिल्म की कहानी है बेहद इमोशनल
यह फिल्म मशहूर लेखक असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई से प्रेरित है। कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की है, जब एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर पलायन करता है। उन्हें रहने के लिए एक हवेली दी जाती है, जिसे पहले एक हिंदू परिवार छोड़कर चला गया था। हालांकि कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब पता चलता है कि उस घर में अभी भी हिंदू परिवार की एक बुजुर्ग महिला रह रही है और वह घर छोड़ने से इनकार कर देती है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच इमोशनल और मानवीय रिश्तों की कहानी सामने आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
सनी देओल ने बताया कैसे शुरू हुआ प्रोजेक्ट
एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बताया था कि इस फिल्म का आइडिया काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि वह और राजकुमार संतोषी कई सालों से इस विषय पर फिल्म बनाने की बात कर रहे थे। सनी के मुताबिक, उनकी फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की सफलता के बाद यह प्रोजेक्ट संभव हो पाया। बाद में आमिर खान इस प्रोजेक्ट से जुड़े और उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- ‘अल्फा’ में दिखेगा आलिया भट्ट और शरवरी का दमदार एक्शन अवतार, रिलीज डेट का हुआ ऐलान
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। ‘बटवारा 1947’ इस साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होने वाली यह फिल्म भारत के विभाजन की दर्दनाक कहानी को बड़े पर्दे पर इमोशनल अंदाज में पेश करेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है और उम्मीद की जा रही है कि यह ऐतिहासिक ड्रामा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होगी।
