Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करिश्मा कपूर के बाद संजय कपूर ने किससे की शादी, जानें पीछे छोड़ गए हैं कितनी संपत्ति

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार सदमे में है। बिजनेस जगत को भी तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि संजय देश के बड़े बिजनेसमैन थे। आईए जानते हैं निधन के बाद वह अपने पीछे क्या छोड़ गए हैं?

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 13, 2025 | 11:38 AM

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर के बाद किससे की शादी, जानें कौन हैं प्रिया सचदेव

Follow Us
Close
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून की रात हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबर के मुताबिक निधन से पहले वो पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी अचानक गिर गए, बेहोशी की अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनके मौत की पुष्टि कर दी। उनके निधन की खबर सुहेल सेठ ने दी।

संजय की मौत की खबर के बाद परिवार सदमे में है, बॉलीवुड और बिजनेस जगत के लोग भी उनके निधन पर शोक जताते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं संजय कपूर क्या बिजनेस करते थे? उनकी कितनी संपत्ति थी और वह पीछे क्या छोड़ गए हैं?

ये भी पढ़ें- नेचुरल ब्यूटी को कर दिया तबाह, अनन्या पांडे की नई फोटो देख यूजर्स ने लगाया लिप सर्जरी अंदाजा

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?

होली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

क्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा

थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात

संजय कपूर का बिजनेस
संजय कपूर के बिजनेस की अगर बात करें तो वह सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। यह कंपनी भारत ही नहीं दुनियाभर में ऑटो कंपोनेंट बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1997 में उनके पिता सुरिंदर कपूर ने की थी। उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया। 2015 में पिता की मौत के बाद उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद को संभाला, इस कंपनी की देश और विदेश में कई फैक्ट्रियां हैं।

संजय कपूर की नेट वर्थ कितनी है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में इस कंपनी की 9 फैक्टरी है, जो इलेक्ट्रिकल व्हीकल के पार्ट्स सप्लाई करती हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक संजय कपूर की नेट वर्थ 1031 करोड़ रुपए की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि वह अपने पीछे ढेर सारी संपत्ति छोड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने साल 2021-22 में 2,130 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया था।

ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड में बन चुकी है ये फिल्म, कैप्टन की ब्लाइंड लैंडिंग की कोशिश…

संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा को मिली एलिमनी 
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, उससे पहले भी उनकी एक बार शादी हो चुकी थी। करिश्मा कपूर के साथ संजय कपूर के दो बच्चे हैं एक बेटी और बेटा। साल 2016 में इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों बच्चे करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं। सन 2017 में संजय कपूर ने तीसरी शादी फैशन एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से की। जिससे उन्हें एक बेटा हुआ। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि संजय कपूर को तीन शादी से तीन बच्चे हैं। करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर को 70 करोड़ रुपए की एलिमनी देनी पड़ी थी।

कौन है प्रिया सचदेव 
प्रिया सचदेव बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल रही हैं। प्रिया सचदेव को पहली बार नील एंड निक्की (2005) नाम की फिल्म में देखा गया था, लेकिन उनका फिल्मी करियर बहुत ज्यादा नहीं चल सका। प्रिया सचदेव मॉडल भी थी, तो उन्होंने मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन 2017 में उन्होंने शादी कर ली, यह संजय कपूर की तीसरी शादी थी, शादी के बाद से वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

Sunjay kapur married to priya sachdev after karishma kapoor know his net worth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 11:38 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Business News Updates
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.